Thursday, August 6, 2015

श्री दुर्गाष्टोत्तरशतनामस्तोत्रम्

श्री दुर्गाष्टोत्तरशतनामस्तोत्रम्
CONCEPTS & EXTRACTS IN HINDUISM
By :: Pt. Santosh Bhardwaj
dharmvidya.wordpress.com hindutv.wordpress.com santoshhastrekhashastr.wordpress.com bhagwatkathamrat.wordpress.com jagatgurusantosh.wordpress.com santoshkipathshala.blogspot.com santoshsuvichar.blogspot.com santoshkathasagar.blogspot.com bhartiyshiksha.blogspot.com santoshhindukosh.blogspot.com
ॐ गं गणपतये नम:।
अक्षरं परमं ब्रह्म ज्योतीरूपं सनातनम्।
निराकारं स्वेच्छामयमनन्तजम्॥
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतुर्भुर्मा ते संगोऽस्त्वकर्मणि॥[श्रीमद् भगवद्गीता 2.47]
ईश्वर उवाच :-
शतनाम प्रवक्ष्यामि शृणुष्व कमलानने।
यस्य प्रसादमात्रेण दुर्गा प्रीता भवेत् सती॥1॥
ॐ सती साध्वी भवप्रीता भवानी भवमोचनी।
आर्या दुर्गा जया चाद्या त्रिनेत्रा शूलधारिणी॥2॥
पिनाकधारिणी चित्रा चण्डघण्टा महातपाः।
मनो बुद्धिरहंकारा चित्तरूपा चिता चितिः॥3॥
सर्वमन्त्रमयी सत्ता सत्यानन्द स्वरूपिणी।
अनन्ता भाविनी भाव्या भव्याभव्या सदागतिः॥4॥
शाम्भवी देवमाता च चिन्ता रत्नप्रिया सदा।
सर्वविद्या दक्षकन्या दक्षयज्ञविनाशिनी॥5॥
अपर्णानेकवर्णा च पाटला पाटलावती।
पट्टाम्बर परीधाना कलमञ्जीररञ्जिनी॥6॥
अमेयविक्रमा क्रुरा सुन्दरी सुरसुन्दरी।
वनदुर्गा च मातङ्गी मतङ्गमुनिपूजिता॥7॥
ब्राह्मी माहेश्वरी चैन्द्री कौमारी वैष्णवी तथा।
चामुण्डा चैव वाराही लक्ष्मीश्च पुरुषाकृतिः॥8॥
विमलोत्कर्षिणी ज्ञाना क्रिया नित्या च बुद्धिदा।
बहुला बहुलप्रेमा सर्ववाहन वाहना॥9॥
निशुम्भशुम्भहननी महिषासुरमर्दिनी।
मधुकैटभहन्त्री च चण्डमुण्डविनाशिनी॥10॥
सर्वासुरविनाशा च सर्वदानवघातिनी।
सर्वशास्त्रमयी सत्या सर्वास्त्रधारिणी तथा॥11॥
अनेकशस्त्रहस्ता च अनेकास्त्रस्य धारिणी।
कुमारी चैककन्या च कैशोरी युवती यतिः॥12॥
अप्रौढा चैव प्रौढा च वृद्धमाता बलप्रदा।
महोदरी मुक्तकेशी घोररूपा महाबला॥13॥
अग्निज्वाला रौद्रमुखी कालरात्रिस्तपस्विनी।
नारायणी भद्रकाली विष्णुमाया जलोदरी॥14॥
शिवदूती कराली च अनन्ता परमेश्वरी।
कात्यायनी च सावित्री प्रत्यक्षा ब्रह्मवादिनी॥15॥
य इदं प्रपठेन्नित्यं दुर्गानामशताष्टकम्।
नासाध्यं विद्यते देवि त्रिषु लोकेषु पार्वति॥16॥
धनं धान्यं सुतं जायां हयं हस्तिनमेव च।
चतुर्वर्गं तथा चान्ते लभेन्मुक्तिं च शाश्वतीम्॥17॥
कुमारीं पूजयित्वा तु ध्यात्वा देवीं सुरेश्वरीम्।
पूजयेत् परया भक्त्या पठेन्नामशताष्टकम्॥18॥
तस्य सिद्धिर्भवेद् देवि सर्वैः सुरवरैरपि।
राजानो दासतां यान्ति राज्यश्रियमवाप्नुयात्॥19॥
गोरोचनालक्तककुङ्कुमेव सिन्धूरकर्पूरमधुत्रयेण।
विलिख्य यन्त्रं विधिना विधिज्ञो भवेत् सदा धारयते पुरारिः॥20॥
भौमावास्यानिशामग्रे चन्द्रे शतभिषां गते।
विलिख्य प्रपठेत् स्तोत्रं स भवेत् संपदां पदम्॥21॥
श्री विश्वसारतन्त्रे दुर्गाष्टोत्तरशतनामस्तोत्रं समाप्त।
श्रीदुर्गा सप्त श्लोकी स्तोत्र :: 
ज्ञानिनामपि चेतांसि देवी भगवती हि सा।
बलादाकृष्य मोहाय महामाया प्रयच्छति॥1॥
दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः स्वस्थैः स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।
दारिद्र्यदुःखभयहारिणि का त्वदन्या सर्वोपकारकरणाय सदार्द्रचित्ता॥2॥
सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्र्यंम्बके गौरि नारायणि नमोस्तु ते॥3॥
शरणागतदीनार्तपरित्राणे।
सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोस्तु ते॥4॥
सर्वस्वरुपे सर्वेशे सर्वशक्तिसमन्विते।
भयेभ्यस्त्राहि नो देवि दुर्गे देवि नमोस्तु ते॥5॥
रोगानशेषानपहंसि तुष्टा रुष्टा तु कामान् सकलानभीष्टान्।
त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां त्वामाश्रिता ह्याश्रयतां प्र्यन्ति॥6॥
सर्वबाधाप्रश्मनं त्रैलोक्यस्याखिलेश्र्वरि।
एवमेव त्वया कार्यमस्मद्वैरिविनाशनम्॥7॥
देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि में परमं सुखम्‌। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि॥
नव दुर्गा जी 108 नाम :: 
(1). सती :- अग्नि में जल कर भी जीवित होने वाली,
(2). साध्वी :- अच्छे चरित्रवाली, वह स्त्री जिसने वैराग्य धारण कर लिया हो, भली तथा शुद्ध आचरणवाली स्त्री, पतिव्रता।
(3). भवप्रीता :- भगवान् शिव पर प्रीति रखने वाली,
(4). भवानी :- ब्रह्मांड की निवास (pervading the entire universe, cosmos),
(5). भवमोचनी :- संसार बंधनों से मुक्त करने वाली,
(6). आर्या :- देवी,
(7). दुर्गा :- अपराजेय,
(8). जया :- विजयी,
(9). आद्य :- शुरूआत की वास्तविकता,
(10). त्रिनेत्र :- तीन आँखों वाली (three eyed),
(11). शूलधारिणी :- शूल धारण करने वाली,
(12). पिनाकधारिणी :- शिव का त्रिशूल धारण करने वाली,
(13). चित्रा :- सुरम्य, सुंदर,
(14). चण्डघण्टा :- प्रचण्ड स्वर से घण्टा नाद करने वाली, घंटे की आवाज निकालने वाली,
(15). महातपा :- भारी तपस्या करने वाली (absolute ascetic),
(16). मन :- मनन- शक्ति (innerself, psyche, mood),
(17). बुद्धि :- सर्वज्ञाता (Intelligence),
(18). अहंकारा :- अभिमान करने वाली (egoistic),
(19). चित्तरूपा :- वह जो सोच की अवस्था में है,
(20). चिता :- मृत्युशय्या,
(21). चिति :- चेतना (consciousness),
(22). सर्वमन्त्रमयी :- सभी मंत्रों का ज्ञान रखने वाली,
(23). सत्ता :- सत्-स्वरूपा, जो सब से ऊपर है,
(24). सत्यानन्दस्वरूपिणी :- अनन्त आनंद का रूप,
(25). अनन्ता :- जिनके स्वरूप का कहीं अन्त नहीं,
(26). भाविनी :- सबको उत्पन्न करने वाली, खूबसूरत औरत,
(27). भाव्या :- भावना एवं ध्यान करने योग्य,
(28). भव्या :- कल्याणरूपा, भव्यता के साथ,
(29). अभव्या :- जिससे बढ़कर भव्य कुछ नहीं,
(30). सदागति :- हमेशा गति में, मोक्ष दान,
(31). शाम्भवी :- शिवप्रिया, शंभू की पत्नी,
(32). देवमाता :- देवगण की माता,
(33). चिन्ता :- चिन्ता,
(34). रत्नप्रिया :- गहने से प्यार,
(35). सर्वविद्या :- ज्ञान का निवास,
(36). दक्षकन्या :- दक्ष की बेटी,
(37). दक्षयज्ञविनाशिनी :- दक्ष के यज्ञ को रोकने वाली,
(38). अपर्णा :- तपस्या के समय पत्ते को भी न खाने वाली,
(39). अनेकवर्णा :- अनेक रंगों वाली,
(40). पाटला :- लाल रंग वाली,
(41). पाटलावती :- गुलाब के फूल या लाल परिधान या फूल धारण करने वाली,
(42). पट्टाम्बरपरीधाना :- रेशमी वस्त्र पहनने वाली,
(43). कलामंजीरारंजिनी :- पायल को धारण करके प्रसन्न रहने वाली,
(44). अमेय :- जिसकी कोई सीमा नहीं (infinitre, limitless)),
(45). विक्रमा :- असीम पराक्रमी,
(46). क्रूरा :- दैत्यों के प्रति कठोर,
(47). सुन्दरी :- सुंदर रूप वाली (beautiful),
(48). सुरसुन्दरी :- अत्यंत सुंदर,
(49). वनदुर्गा :- जंगलों की देवी,
(50). मातंगी :- मतंगा की देवी,
(51). मातंगमुनिपूजिता : बाबा मतंगा द्वारा पूजनीय,
(52). ब्राह्मी :- भगवान ब्रह्मा की शक्ति,
(53). माहेश्वरी :- प्रभु शिव की शक्ति,
(54). इंद्री :- इन्द्र की शक्ति,
(55). कौमारी :- किशोरी,
(56). वैष्णवी :- अजेय,
(57). चामुण्डा :- चंड और मुंड का नाश करने वाली,
(58). वाराही :- वराह पर सवार होने वाली,
(59). लक्ष्मी :- सौभाग्य की देवी,
(60). पुरुषाकृति :- वह जो पुरुष धारण कर ले,
(61). विमिलौत्त्कार्शिनी :- आनन्द प्रदान करने वाली,
(62). ज्ञाना :- ज्ञान से भरी हुई (enlightened),
(63). क्रिया :- हर कार्य में होने वाली,
(64). नित्या :- अनन्त,
(65). बुद्धिदा :- ज्ञान देने वाली,
(66). बहुला :- विभिन्न रूपों वाली,
(67). बहुलप्रेमा :- सर्व प्रिय,
(68). सर्ववाहनवाहना :- सभी वाहन पर विराजमान होने वाली,
(69). निशुम्भशुम्भहननी :- शुम्भ, निशुम्भ का वध करने वाली,
(70). महिषासुरमर्दिनि :- महिषासुर का वध करने वाली,
(71). मधुकैटभहंत्री :- मधु व कैटभ का नाश करने वाली,
(72). चण्डमुण्ड विनाशिनि :- चंड और मुंड का नाश करने वाली,
(73). सर्वासुरविनाशा :- सभी राक्षसों का नाश करने वाली,
(74). सर्वदानवघातिनी :- संहार के लिए शक्ति रखने वाली,
(75). सर्वशास्त्रमयी :- सभी सिद्धांतों में निपुण,
(76). सत्या :- सच्चाई,
(77). सर्वास्त्रधारिणी :- सभी हथियारों धारण करने वाली,
(78). अनेकशस्त्रहस्ता :- हाथों में कई हथियार धारण करने वाली,
(79). अनेकास्त्रधारिणी :- अनेक हथियारों को धारण करने वाली,
(80). कुमारी :- सुंदर किशोरी,
(81). एककन्या :- कन्या,
(82). कैशोरी :- जवान लड़की,
(83). युवती :- नारी (young woman),
(84). यति :- तपस्वी (ascetic),
(85). अप्रौढा :- जो कभी पुराना ना हो,
(86). प्रौढा :- जो पुराना है,
(87). वृद्धमाता :- शिथिल,
(88). बलप्रदा :- शक्ति देने वाली,
(89). महोदरी :- ब्रह्मांड को संभालने वाली,
(90). मुक्तकेशी :- खुले बाल वाली,
(91). घोररूपा :- एक भयंकर दृष्टिकोण वाली,
(92). महाबला :- अपार शक्ति वाली,
(93). अग्निज्वाला :- मार्मिक आग की तरह,
(94). रौद्रमुखी :- विध्वंसक रुद्र की तरह भयंकर चेहरा,
(95). कालरात्रि :- काले रंग वाली,
(96). तपस्विनी :- तपस्या में लगे हुए,
(97). नारायणी :- भगवान नारायण की विनाशकारी रूप,
(98). भद्रकाली :- काली का भयंकर रूप,
(99). विष्णुमाया :- भगवान विष्णु का जादू,
(100). जलोदरी : ब्रह्मांड में निवास करने वाली,
(101). शिवदूती :- भगवान शिव की राजदूत,
(102). करली :- हिंसक,
(103). अनन्ता :- विनाश रहित,
(104). परमेश्वरी :- प्रथम देवी,
(105). कात्यायनी :- ऋषि कात्यायन द्वारा पूजनीय,
(106). सावित्री :- सूर्य की बेटी,
(107). प्रत्यक्षा :- वास्तविक,
(108). ब्रह्मवादिनी :- वर्तमान में हर जगह वास करने वाली।

Contents of these above mentioned blogs are covered under copyright and anti piracy laws. Republishing needs written permission from the author. ALL RIGHTS ARE RESERVED WITH THE AUTHOR.   

Monday, August 3, 2015

GAJENDR MOKSH STROTR गजेन्द्र मोक्ष स्त्रोत्र

GAJENDR MOKSH STROTR
गजेन्द्र मोक्ष स्त्रोत्र
 CONCEPTS & EXTRACTS IN HINDUISM 
By :: Pt. Santosh Bhardwaj
dharmvidya.wordpress.com hindutv.wordpress.com santoshhastrekhashastr.wordpress.com bhagwatkathamrat.wordpress.com jagatgurusantosh.wordpress.com santoshkipathshala.blogspot.com santoshsuvichar.blogspot.com santoshkathasagar.blogspot.com bhartiyshiksha.blogspot.com santoshhindukosh.blogspot.com
 ॐ गं गणपतये नमः।
अक्षरं परमं ब्रह्म ज्योतीरूपं सनातनम्।
गुणातीतं निराकारं स्वेच्छामयमनन्तजम्॥
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतुर्भुर्मा ते संगोऽस्त्वकर्मणि॥[श्रीमद् भगवद्गीता 2.47]
प्रातर्भजामि भजताम भयाकरं तं, प्राकसर्वजन्मकृतपापभयापहत्यै;
यो ग्राहवक्त्रपतितांगघ्रिगजेन्द्रघोर, शोकप्रणाशनकरो धृतशंखचक्र:।
जिसने शंख-चक्र धारण करके ग्राह के मुख में पड़े हुए चरण वाले गजेन्द्र के घोर संकट का नाश किया, भक्तों को अभय करने वाले उन भगवान् को अपने पूर्व जन्मों के सब पापों का नाश करने के लिये प्रात:काल भजना  चाहिए।
श्रीमद्भागवतान्तर्गत गजेन्द्र कृत भगवान् का स्तवन ::
श्री मद्भागवत के अष्टम स्कन्ध में गजेन्द्र मोक्ष की कथा, द्वितीय अध्याय में ग्राह के साथ गजेन्द्र के युद्ध का वर्णन है, तृतीय अध्याय में गजेन्द्र कृत भगवान् श्री हरी विष्णु के स्तवन और गजेन्द्र मोक्ष का प्रसंग और चतुर्थ अध्याय में गज ग्राह के पूर्व जन्म का इतिहास है, जो कि पूर्व कल्प का है। श्री मद्भागवत में गजेन्द्र मोक्ष आख्यान के पाठ का माहात्म्य बतलाते हुए इसको स्वर्ग तथा यशदायक, कलियुग के समस्त पापों का नाशक, दुःस्वप्न नाशक और श्रेय साधक कहा गया है।
श्री शुक उवाच :: 
एवं व्यवसितो बुद्ध्या समाधाय मनो हृदि। 
जजाप परमं जाप्यं प्राग्जन्मन्यनुशिक्षितम॥1॥
श्री शुकदेव जी ने कहा: बुद्धि के द्वारा पिछले अध्याय में वर्णित रीति से निश्चय करके तथा मन को हृदय देश में स्थिर करके वह गजराज अपने पूर्व जन्म में सीखकर कण्ठस्थ किये हुए सर्वश्रेष्ठ एवं बार बार दोहराने योग्य निम्नलिखित स्तोत्र का मन ही मन पाठ करने लगा।  
गजेन्द्र उवाच ::
ऊं नमो भगवते तस्मै यत एतच्चिदात्मकम। 
पुरुषायादिबीजाय परेशायाभिधीमहि॥2॥
गजराज ने (मन ही मन) कहा :- जिनके प्रवेश करने पर (जिनकी चेतना को पाकर) ये जड़ शरीर और मन आदि भी चेतन बन जाते हैं (चेतन की भाँति व्यवहार करने लगते हैं), ‘ओम’ शब्द के द्वारा लक्षित तथा सम्पूर्ण शरीर में प्रकृति एवं पुरुष रूप से प्रविष्ट हुए उन सर्व समर्थ परमेश्वर को हम मन ही मन नमन करते हैं। 
यस्मिन्निदं यतश्चेदं येनेदं य इदं स्वयं। 
योस्मात्परस्माच्च परस्तं प्रपद्ये स्वयम्भुवम॥3॥
जिनके सहारे यह विश्व टिका है, जिनसे यह निकला है, जिन्होंने इसकी रचना की है और जो स्वयं ही इसके रूप में प्रकट हैं, फिर भी जो इस दृश्य जगत से एवं इसकी कारणभूता प्रकृति से सर्वथा परे (विलक्षण ) एवं श्रेष्ठ हैं, उन अपने आप, बिना किसी कारण के बने हुए भगवान् श्री हरी विष्णु की मैं शरण लेता हूँ। 
यः स्वात्मनीदं निजमाययार्पितं क्कचिद्विभातं क्क च तत्तिरोहितम 
अविद्धदृक साक्ष्युभयं तदीक्षते स आत्ममूलोवतु मां परात्परः॥4॥
अपने संकल्प शक्ति के द्वार अपने ही स्वरूप में रचे हुए और इसीलिये सृष्टिकाल में प्रकट और प्रलयकाल में उसी प्रकार अप्रकट रहने वाले इस शास्त्र प्रसिद्ध कार्य कारण रूप जगत को जो अकुण्ठित दृष्टि होने के कारण साक्षी रूप से देखते रहते हैं उनसे लिप्त नही होते, वे चक्षु आदि प्रकाशकों के भी परम प्रकाशक प्रभु मेरी रक्षा करें। 
कालेन पंचत्वमितेषु कृत्स्नशो लोकेषु पालेषु च सर्व हेतुषु। 
तमस्तदाsसीद गहनं गभीरं यस्तस्य पारेsभिविराजते विभुः॥5॥
समय के प्रवाह से सम्पूर्ण लोकों के एवं ब्रह्मादि लोकपालों के पंचभूत में प्रवेश कर जाने पर तथा पंचभूतों से लेकर महत्वपर्यंत सम्पूर्ण कारणों के उनकी परमकरुणारूप प्रकृति में लीन हो जाने पर उस समय दुर्ज्ञेय तथा अपार अंधकाररूप प्रकृति ही बच रही थी। उस अंधकार के परे अपने परम धाम में जो सर्वव्यापक भगवान सब ओर प्रकाशित रहते हैं वे प्रभु मेरी रक्षा करें। 
न यस्य देवा ऋषयः पदं विदु-र्जन्तुः पुनः कोsर्हति गन्तुमीरितुम। 
यथा नटस्याकृतिभिर्विचेष्टतो दुरत्ययानुक्रमणः स मावतु॥6॥
भिन्न भिन्न रूपों में नाट्य करने वाले अभिनेता के वास्तविक स्वरूप को जिस प्रकार साधारण दर्शक नही जान पाते, उसी प्रकार सत्त्व प्रधान देवता तथा ऋषि भी जिनके स्वरूप को नहीं जानते, फिर दूसरा साधारण जीव तो कौन जान अथवा वर्णन कर सकता है। वे दुर्गम चरित्र वाले प्रभु मेरी रक्षा करें। 
दिदृक्षवो यस्य पदं सुमंगलम विमुक्त संगा मुनयः सुसाधवः। 
चरन्त्यलोकव्रतमव्रणं वने भूतत्मभूता सुहृदः स मे गतिः॥7॥
आसक्ति से सर्वदा छूटे हुए, सम्पूर्ण प्राणियों में आत्मबुद्धि रखने वाले , सबके अकारण हितु एवं अतिशय साधु स्वभाव मुनिगण जिनके परम मंगलमय स्वरूप का साक्षात्कार करने की इच्छा से वन में रह कर अखण्ड ब्रह्मचार्य आदि अलौकिक व्रतों का पालन करते हैं, वे प्रभु ही मेरी गति हैं। 
न विद्यते यस्य न जन्म कर्म वा न नाम रूपे गुणदोष एव वा। 
तथापि लोकाप्ययाम्भवाय यः स्वमायया तान्युलाकमृच्छति॥8॥
जिनका हमारी तरह कर्मवश ना तो जन्म होता है और न जिनके द्वारा अहंकार प्रेरित कर्म ही होते हैं, जिनके निर्गुण स्वरूप का न तो कोई नाम है न रूप ही, फिर भी समयानुसार जगत की सृष्टि एवं प्रलय (संहार) के लिये स्वेच्छा से जन्म आदि को स्वीकार करते हैं।
तस्मै नमः परेशाय ब्राह्मणेsनन्तशक्तये। 
अरूपायोरुरूपाय नम आश्चर्य कर्मणे॥9॥
उन अन्नतशक्ति संपन्न परं ब्रह्म परमेश्वर को नमस्कार है। उन प्राकृत आकाररहित एवं अनेको आकारवाले अद्भुतकर्मा भगवान् श्री हरी विष्णु को बारंबार नमस्कार है। 
नम आत्म प्रदीपाय साक्षिणे परमात्मने। 
नमो गिरां विदूराय मनसश्चेतसामपि ॥10॥
स्वयं प्रकाश एवं सबके साक्षी परमात्मा को नमस्कार है। उन प्रभु को जो नम, वाणी एवं चित्तवृत्तियों से भी सर्वथा परे हैं, बार बार नमस्कार है। 
सत्त्वेन प्रतिलभ्याय नैष्कर्म्येण विपश्चिता। 
नमः केवल्यनाथाय निर्वाणसुखसंविदे॥11॥
विवेकी पुरुष के द्वारा सत्त्व गुण विशिष्ट निवृत्ति धर्म के आचरण से प्राप्त होने योग्य, मोक्ष सुख की अनुभूति रूप प्रभु को नमस्कार है। 
नमः शान्ताय घोराय मूढाय गुण धर्मिणे। 
निर्विशेषाय साम्याय नमो ज्ञानघनाय च॥12॥
सत्त्व गुण को स्वीकार करके शान्त, रजोगुण को स्वीकर करके घोर एवं तमोगुण को स्वीकार करके मूढ से प्रतीत होने वाले, भेद रहित, अतएव सदा समभाव से स्थित ज्ञान घन प्रभु को नमस्कार है। 
क्षेत्रज्ञाय नमस्तुभ्यं सर्वाध्यक्षाय साक्षिणे। 
पुरुषायात्ममूलय मूलप्रकृतये नमः॥13॥
शरीर इन्द्रीय आदि के समुदाय रूप सम्पूर्ण पिण्डों के ज्ञाता, सबके स्वामी एवं साक्षी रूप आपको नमस्कार है । सबके अन्तर्यामी, प्रकृति के भी परम्  कारण, किन्तु स्वयं कारण रहित प्रभु को नमस्कार है। 
सर्वेन्द्रियगुणद्रष्ट्रे सर्वप्रत्ययहेतवे। 
असताच्छाययोक्ताय सदाभासय ते नमः॥14॥
सम्पूर्ण इन्द्रियों एवं उनके विषयों के ज्ञाता, समस्त प्रतीतियों के कारण रूप, सम्पूर्ण जड़ -प्रपंच एवं सबकी मूलभूता अविद्या के द्वारा सूचित होने वाले तथा सम्पूर्ण विषयों में अविद्यारूप से भासने वाले आपको नमस्कार है। 
नमो नमस्ते खिल कारणाय निष्कारणायद्भुत कारणाय। 
सर्वागमान्मायमहार्णवाय नमोपवर्गाय परायणाय॥15॥
सबके कारण किंतु स्वयं कारण रहित तथा कारण होने पर भी परिणाम रहित होने के कारण, अन्य कारणों से विलक्षण कारण आपको बारम्बार नमस्कार है। सम्पूर्ण वेदों एवं शास्त्रों के परम तात्पर्य , मोक्षरूप एवं श्रेष्ठ पुरुषों की परम गति भगवान को नमस्कार है। 
गुणारणिच्छन्न चिदूष्मपाय तत्क्षोभविस्फूर्जित मान्साय। 
नैष्कर्म्यभावेन विवर्जितागम-स्वयंप्रकाशाय नमस्करोमि॥16॥
जो त्रिगुणरूप काष्ठों में छिपे हुए ज्ञानरूप अग्नि हैं, उक्त गुणों में हलचल होने पर जिनके मन में सृष्टि रचने की बाह्य वृत्ति जागृत हो उठती है तथा आत्म तत्त्व की भावना के द्वारा विधि निषेध रूप शास्त्र से ऊपर उठे हुए ज्ञानी महात्माओं में जो स्वयं प्रकाशित हो रहे हैं उन प्रभु को मैं नमस्कार करता हूँ।  
मादृक्प्रपन्नपशुपाशविमोक्षणाय मुक्ताय भूरिकरुणाय नमोsलयाय। 
स्वांशेन सर्वतनुभृन्मनसि प्रतीत-प्रत्यग्दृशे भगवते बृहते नमस्ते॥17॥
मुझ जैसे शरणागत पशुतुल्य (अविद्याग्रस्त) जीवों की अविद्यारूप फाँसी को सदा के लिये पूर्णरूप से काट देने वाले अत्याधिक दयालू एवं दया करने में कभी आलस्य ना करने वाले नित्यमुक्त प्रभु को नमस्कार है। अपने अंश से संपूर्ण जीवों के मन में अन्तर्यामी रूप से प्रकट रहने वाले सर्व नियन्ता अनन्त परमात्मा आप को नमस्कार है।
आत्मात्मजाप्तगृहवित्तजनेषु सक्तै-र्दुष्प्रापणाय गुणसंगविवर्जिताय। 
मुक्तात्मभिः स्वहृदये परिभावितायज्ञानात्मने भगवते नम ईश्वराय॥18॥
शरीर, पुत्र, मित्र, घर, संपंत्ती एवं कुटुंबियों में आसक्त लोगों के द्वारा कठिनता से प्राप्त होने वाले तथा मुक्त पुरुषों के द्वारा अपने हृदय में निरन्तर चिन्तित ज्ञानस्वरूप, सर्वसमर्थ भगवान् श्री हरी विष्णु को नमस्कार है। 
यं धर्मकामार्थविमुक्तिकामा भजन्त इष्टां गतिमाप्नुवन्ति। 
किं त्वाशिषो रात्यपि देहमव्ययं करोतु मेदभ्रदयो विमोक्षणम॥19॥
जिन्हे धर्म, अभिलाषित भोग, धन तथा मोक्ष की कामना से भजने वाले लोग अपनी मनचाही गति पा लेते हैं अपितु जो उन्हे अन्य प्रकार के अयाचित भोग एवं अविनाशी पार्षद शरीर भी देते हैं वे अतिशय दयालु प्रभु मुझे इस विपत्ती से सदा के लिये उबार लें। 
एकान्तिनो यस्य न कंचनार्थवांछन्ति ये वै भगवत्प्रपन्नाः।
अत्यद्भुतं तच्चरितं सुमंगलं गायन्त आनन्न्द समुद्रमग्नाः॥20॥
जिनके अनन्य भक्त-जो वस्तुतः एकमात्र उन भगवान के ही शरण है-धर्म , अर्थ आदि किसी भी पदार्थ को नही चाह्ते, अपितु उन्ही के परम मंगलमय एवं अत्यन्त विलक्षण चरित्रों का गान करते हुए आनन्द के समुद्र में गोते लगाते रहते हैं। 
तमक्षरं ब्रह्म परं परेश-मव्यक्तमाध्यात्मिकयोगगम्यम। 
अतीन्द्रियं सूक्षममिवातिदूर-मनन्तमाद्यं परिपूर्णमीडे॥21॥
उन अविनाशी, सर्वव्यापक, सर्वश्रेष्ठ, ब्रह्मादि के भी नियामक, अभक्तों के लिये प्रकट होने पर भी भक्तियोग द्वारा प्राप्त करने योग्य, अत्यन्त निकट होने पर भी माया के आवरण के कारण अत्यन्त दूर प्रतीत होने वाले , इन्द्रियों के द्वारा अगम्य तथा अत्यन्त दुर्विज्ञेय, अन्तरहित किंतु सबके आदिकारण एवं सब ओर से परिपूर्ण उन भगवान् श्री हरी विष्णु की मैं स्तुति करता हूँ। 
यस्य ब्रह्मादयो देवा वेदा लोकाश्चराचराः।
नामरूपविभेदेन फल्ग्व्या च कलया कृताः॥22॥
ब्रह्मादि समस्त देवता, चारों वेद तथा संपूर्ण चराचर जीव नाम और आकृति भेद से जिनके अत्यन्त क्षुद्र अंश के द्वारा रचे गये हैं। 
यथार्चिषोग्नेः सवितुर्गभस्तयो निर्यान्ति संयान्त्यसकृत स्वरोचिषः। 
तथा यतोयं गुणसंप्रवाहो बुद्धिर्मनः खानि शरीरसर्गाः॥23॥
जिस प्रकार प्रज्ज्वलित अग्नि से लपटें तथा सूर्य से किरणें बार-बार निकलती है और पुनः अपने कारण मे लीन हो जाती हैं, उसी प्रकार बुद्धि, मन, इन्द्रियाँ और नाना योनियों के शरीर, यह गुणमय प्रपंच जिन स्वयंप्रकाश परमात्मा से प्रकट होता है और पुनः उन्हीं में लीन हो जाते हैं। 
स वै न देवासुरमर्त्यतिर्यंग न स्त्री न षण्डो न पुमान न जन्तुः। 
नायं गुणः कर्म न सन्न चासन निषेधशेषो जयतादशेषः॥24॥
वे भगवान् न तो देवता हैं न असुर, न मनुष्य हैं न तिर्यक (मनुष्य से नीची पशु, पक्षी आदि किसी) योनि के प्राणी हैं। न वे स्त्री हैं, न पुरुष और नपुंसक ही हैं। न वे ऐसे कोई जीव हैं, जिनका इन तीनों ही श्रेणियों में समावेश हो सके। न वे गुण हैं न कर्म, न कार्य हैं न तो कारण ही। सबका निषेध हो जाने पर जो कुछ बच रहता है, वही उनका स्वरूप है और वे ही सब कुछ हैं। ऐसे भगवान् मेरे उद्धार के लिये आविर्भूत हों। 
जिजीविषे नाहमिहामुया कि-मन्तर्बहिश्चावृतयेभयोन्या।
इच्छामि कालेन न यस्य विप्लव-स्तस्यात्मलोकावरणस्य मोक्षम॥25॥
मैं इस ग्राह के चंगुल से छूट कर जीवित नही रहना चाहता; क्योंकि भीतर और बाहर, सब ओर से अज्ञान से ढके हुए इस हाथी के शरीर से मुझे क्या लेना है। मैं तो आत्मा के प्रकाश को ढँक देने वाले उस अज्ञान की निवृत्ति चाहता हूँ, जिसका कालक्रम से अपने आप नाश नही होता, अपितु भगवान् की दया से अथवा ज्ञान के उदय से होता है। 
सोsहं विश्वसृजं विश्वमविश्वं विश्ववेदसम।
विश्वात्मानमजं ब्रह्म प्रणतोस्मि परं पदम ॥26॥
इस प्रकार मोक्ष का अभिलाषी मैं विश्व के रचियता, स्वयं विश्व के रूप में प्रकट तथा विश्व से सर्वथा परे, विश्व को खिलौना बनाकर खेलने वाले, विश्व में आत्मरूप से व्याप्त, अजन्मा, सर्वव्यापक एवं प्राप्त्य वस्तुओं में सर्वश्रेष्ठ श्री भगवान् को केवल प्रणाम ही करता हूँ, उनकी शरण में हूँ। 
योगरन्धित कर्माणो हृदि योगविभाविते।
योगिनो यं प्रपश्यन्ति योगेशं तं नतोsस्म्यहम॥27॥
जिन्होने भगवद्भक्ति रूप योग के द्वारा कर्मों को जला डाला है, वे योगी लोग उसी योग के द्वारा शुद्ध किये हुए अपने हृदय में जिन्हें प्रकट हुआ देखते हैं, उन योगेश्वर भगवान् को मैं नमस्कार करता हूँ। 
नमो नमस्तुभ्यमसह्यवेग-शक्तित्रयायाखिलधीगुणाय।
प्रपन्नपालाय दुरन्तशक्तये कदिन्द्रियाणामनवाप्यवर्त्मने॥28॥
जिनकी त्रिगुणात्मक (सत्त्व, रज, तम रूप) शक्तियों का रागरूप वेग असह्य है, जो सम्पूर्ण इन्द्रियों के विषयरूप में प्रतीत हो रहे हैं, तथापि जिनकी इन्द्रियाँ विषयों में ही रची पची रहती हैं, ऐसे लोगों को जिनका मार्ग भी मिलना असंभव है, उन शरणागत रक्षक एवं अपारशक्तिशाली आपको बार बार नमस्कार है। 
नायं वेद स्वमात्मानं यच्छ्क्त्याहंधिया हतम।
तं दुरत्ययमाहात्म्यं भगवन्तमितोsस्म्यहम॥29॥
जिनकी अविद्या नामक शक्ति के कार्यरूप अहंकार से ढंके हुए अपने स्वरूप को यह जीव जान नही पाता, उन अपार महिमा वाले भगवान्  की मैं शरण आया हूँ। 
श्री शुकदेव उवाच :: 
एवं गजेन्द्रमुपवर्णितनिर्विशेषं ब्रह्मादयो विविधलिंगभिदाभिमानाः।
नैते यदोपससृपुर्निखिलात्मकत्वात तत्राखिलामर्मयो हरिराविरासीत॥30॥
श्री शुकदेवजी ने कहा :- जिसने पूर्वोक्त प्रकार से भगवान् के भेदरहित निराकार स्वरूप का वर्णन किया था , उस गजराज के समीप जब ब्रह्मा आदि कोई भी देवता नहीं आये, जो भिन्न भिन्न प्रकार के विशिष्ट विग्रहों को ही अपना स्वरूप मानते हैं, तब सक्षात भगवान् श्री हरि, जो सबके आत्मा होने के कारण सर्वदेवस्वरूप हैं, वहाँ प्रकट हो गये। 
तं तद्वदार्त्तमुपलभ्य जगन्निवासः स्तोत्रं निशम्य दिविजैः सह संस्तुवद्भि:।
छन्दोमयेन गरुडेन समुह्यमान–श्चक्रायुधोsभ्यगमदाशु यतो गजेन्द्रः॥31॥
उपर्युक्त गजराज को उस प्रकार दुःखी देख कर तथा उसके द्वारा पढी हुई स्तुति को सुन कर सुदर्शनचक्रधारी जगदाधार भगवान् इच्छानुरूप वेग वाले गरुड़ जी की पीठ पर सवार होकर स्तवन करते हुए देवताओं के साथ तत्काल उस स्थान पर पहुँच गये जहाँ वह हाथी था।
सोSन्तस्सरस्युरुबलेन गृहीत आर्त्तो दृष्ट्वा गरुत्मति हरि ख उपात्तचक्रम।
उत्क्षिप्य साम्बुजकरं गिरमाह कृच्छा–न्नारायण्खिलगुरो भगवान नम्स्ते॥32॥
सरोवर के भीतर महाबली ग्राह के द्वारा पकडे जाकर दुःखी हुए उस हाथी ने आकाश में गरुड़ जी की पीठ पर सवार चक्र उठाये हुए भगवान् श्री हरी विष्णु  को देखकर अपनी सूँड को, जिसमें उसने (पूजा के लिये) कमल का एक फूल ले रक्खा था, ऊपर उठाया और बड़ी कठिनाई से “सर्वपूज्य भगवान् नारायण आपको प्रणाम है” कहा। 
तं वीक्ष्य पीडितमजः सहसावतीर्य सग्राहमाशु सरसः कृपयोज्जहार।
ग्राहाद विपाटितमुखादरिणा गजेन्द्रं सम्पश्यतां हरिरमूमुचदुस्त्रियाणाम॥33॥
उसे पीड़ित देख कर अजन्मा श्री हरि एकाएक गरुड़ जी को छोड़कर नीचे झील पर उतर आये। वे दया से प्रेरित हो ग्राह सहित उस गजराज को तत्काल झील से बाहर निकाल लाये और देवताओं के देखते ही देखते चक्र से ग्राह का मुँह चीर कर, उसके चंगुल से हाथी को उबार लिया। 
"नमो नारायण ॐ नमो भगवते वासुदेवाय"
गजेन्द्र मोक्ष कथा :: प्राचीन काल की बात है। द्रविड़ देश में एक पाण्ड्यवंशी राजा राज्य करते थे। उनका नाम था इंद्रद्युम्न। वे भगवान् की आराधना में ही अपना अधिक समय व्यतीत करते थे। यद्यपि उनके राज्य में सर्वत्र सुख-शांति थी। प्रजा प्रत्येक रीति से संतुष्ट थी तथापि राजा इंद्रद्युम्न अपना समय राजकार्य में कम ही दे पाते थे। वे कहते थे कि भगवान् श्री हरी विष्णु ही मेरे राज्य की व्यवस्था करते है। अतः वे अपने इष्ट परम प्रभु की उपासना में ही दत्तचित्त रहते थे।
राजा इंद्रद्युम्न के मन में आराध्य-आराधना की लालसा उत्तरोत्तर बढ़ती ही गई। इस कारण वे राज्य को त्याग कर मलय-पर्वत पर रहने लगे। उनका वेश तपस्वियों जैसा था। सिर के बाल बढ़कर जटा के रूप में हो गए थे। वे निरंतर परमब्रह्म परमात्मा की आराधना में तल्लीन रहते। उनके मन और प्राण भी श्री हरि के चरण-कमलों में मधुकर बने रहते। इसके अतिरिक्त उन्हें जगत की कोई वस्तु नहीं सुहाती। उन्हें राज्य, कोष, प्रजा तथा पत्नी आदि किसी प्राणी या पदार्थ की स्मृति ही नहीं होती थी।
एक बार की बात है, राजा इन्द्रद्युम्न प्रतिदिन की भांति स्नानादि से निवृत होकर सर्वसमर्थ प्रभु की उपासना में तल्लीन थे। उन्हें बाह्य जगत का तनिक भी ध्यान नहीं था। संयोग वश उसी समय महर्षि अगस्त्य अपने समस्त शिष्यों के साथ वहां पहुँच गए। लेकिन न पाद्ध, न अघ्र्य और न स्वागत। मौनव्रती राजा इंद्रद्युम्न परम प्रभु के ध्यान में निमग्न थे। इससे महर्षि अगस्त्य कुपित हो गए। उन्होंने इंद्रद्युम्न को शाप दे दिया, “इस राजा ने गुरुजनों से शिक्षा नहीं ग्रहण की है और अभिमानवश परोपकार से निवृत होकर मनमानी कर रहा है। ऋषियों का अपमान करने वाला यह राजा हाथी के समान जड़बुद्धि है इसलिए इसे घोर अज्ञानमयी हाथी की योनि प्राप्त हो"। महर्षि अगत्स्य भगवदभक्त इंद्रद्युम्न को यह शाप देकर चले गए। राजा इन्द्रद्युम्न ने इसे श्री भगवान् का मंगलमय विधान समझकर प्रभु के चरणों में सिर रख दिया।
क्षीराब्धि में दस सहस्त्र योजन लम्बा, चौड़ा और ऊँचा त्रिकुट नामक पर्वत था। वह पर्वत अत्यंत सुन्दर एवं श्रेष्ठ था। उस पर्वतराज त्रिकुट की तराई में ऋतुमान नामक भगवान् वरुण का क्रीड़ा-कानन था। उसके चारों ओर दिव्य वृक्ष सुशोभित थे। वे वृक्ष सदा पुष्पों और फूलों से लदे रहते थे। उसी क्रीड़ा-कानन ऋतुमान के समीप पर्वतश्रेष्ठ त्रिकुट के गहन वन में हथनियों के साथ अत्यंत शक्तिशाली और अमित पराक्रमी गजेन्द्र रहता था।
एक बार की बात है। गजेन्द्र अपने साथियो सहित तृषाधिक्य (प्यास की तीव्रता) से व्याकुल हो गया। वह कमल की गंध से सुगंधित वायु को सूँघकर एक चित्ताकर्षक विशाल सरोवर के तट पर जा पहुँचा। गजेन्द्र ने उस सरोवर के निर्मल,शीतल और मीठे जल में प्रवेश किया। पहले तो उसने जल पीकर अपनी तृषा बुझाई, फिर जल में स्नान कर अपना श्रम दूर किया। तत्पश्चात उसने जलक्रीड़ा आरम्भ कर दी। वह अपनी सूँड में जल भरकर उसकी फुहारों से हथिनियों को स्नान कराने लगा। तभी अचानक गजेन्द्र ने सूँड उठाकर चीत्कार की। पता नहीं किधर से एक मगर ने आकर उसका पैर पकड़ लिया था। गजेन्द्र ने अपना पैर छुड़ाने के लिए पूरी शक्ति लगाई परन्तु उसका वश नहीं चला, पैर नहीं छूटा। अपने स्वामी गजेन्द्र को ग्राहग्रस्त देखकर हथिनियाँ, कलभ और अन्य गज अत्यंत व्याकुल हो गए। वे सूँड उठाकर चिंघाड़ने और गजेन्द्र को बचाने के लिए सरोवर के भीतर-बाहर दौड़ने लगे। उन्होंने पूरी चेष्टा की लेकिन सफल नहीं हुए।
वस्तुतः महर्षि अगत्स्य के शाप से राजा इंद्रद्युम्न ही गजेन्द्र हो गए थे और गन्धर्व श्रेष्ठ हूहू महर्षि देवल के शाप से ग्राह हो गए थे। वे भी अत्यंत पराक्रमी थे। संघर्ष चलता रहा। गजेन्द्र स्वयं को बाहर खींचता और ग्राह गजेन्द्र को भीतर खींचता। सरोवर का निर्मल जल गंदला हो गया था। कमल-दल क्षत-विक्षत हो गए। जल-जंतु व्याकुल हो उठे। गजेन्द्र और ग्राह का संघर्ष एक सहस्त्र वर्ष तक चलता रहा। दोनों जीवित रहे। यह द्रश्य देखकर देवगण चकित हो गए।
अंततः गजेन्द्र का शरीर शिथिल हो गया। उसके शरीर में शक्ति और मन में उत्साह नहीं रहा। परन्तु जलचर होने के कारण ग्राह की शक्ति में कोई कमी नहीं आई। उसकी शक्ति बढ़ गई। वह नवीन उत्साह से अधिक शक्ति लगाकर गजेन्द्र को खींचने लगा। असमर्थ गजेन्द्र के प्राण संकट में पड़ गए। उसकी शक्ति और पराक्रम का अहंकार चूर-चूर हो गया। वह पूर्णतया निराश हो गया। किन्तु पूर्व जन्म की निरंतर भगवद्  आराधना के फलस्वरूप उसे भगवत्स्मृति हो आई। उसने निश्चय किया कि मैं कराल काल के भय से चराचर प्राणियों के शरण्य सर्व समर्थ प्रभु की शरण ग्रहण करता हूँ। इस निश्चय के साथ गजेन्द्र मन को एकाग्र कर पूर्वजन्म में सीखे श्रेष्ठ स्त्रोत द्वारा परम प्रभु की स्तुति करने लगा।
गजेन्द्र की स्तुति सुनकर सर्वात्मा सर्वदेव रूप भगवान् श्री हरी विष्णु प्रकट हो गए। गजेन्द्र को पीड़ित देखकर भगवान् विष्णु गरुड़ पर आरूढ़ होकर अत्यंत शीघ्रता से उक्त सरोवर के तट पर पहुँचे। जब जीवन से निराश तथा पीड़ा से छटपटाते गजेन्द्र ने हाथ में चक्र लिए गरुड़ारूढ़ भगवान् विष्णु को तीव्रता से अपनी ओर आते देखा तो उसने कमल का एक सुन्दर पुष्प अपनी सूँड में लेकर ऊपर उठाया और बड़े कष्ट से कहा, "नारायण! जगद्गुरो! भगवन्! आपको नमस्कार है"।
गजेन्द्र को अत्यंत पीड़ित देखकर भगवान् विष्णु गरुड़ जी की पीठ से कूद पड़े और गजेन्द्र के साथ ग्राह को भी सरोवर से बाहर खींच लाए और तुरंत अपने तीक्ष्ण चक्र से ग्राह का मुँह फाड़कर गजेन्द्र को मुक्त कर दिया।
ब्रह्मादि देवगण श्री हरि की प्रशंसा करते हुए उनके ऊपर स्वर्गिक सुमनों की वृष्टि करने लगे। सिद्ध और ऋषि-महर्षि परब्रह्म भगवान् श्री हरी विष्णु का गुणगान करने लगे। ग्राह दिव्य शरीर-धारी हो गया। उसने विष्णु के चरणों में सिर रखकर प्रणाम किया और भगवान् विष्णु के गुणों की प्रशंसा करने लगा।
भगवान् विष्णु के मंगलमय वरद हस्त के स्पर्श से पाप मुक्त होकर अभिशप्त हूहू गन्धर्व ने प्रभु की परिक्रमा की और उनके त्रेलोक्य वन्दित चरण-कमलों में प्रणाम कर अपने लोक चला गया। भगवान् विष्णु ने गजेन्द्र का उद्धार कर उसे अपना पार्षद बना लिया। गन्धर्व, सिद्ध और देवगण उनकी लीला का गान करने लगे। गजेन्द्र की स्तुति से प्रसन्न होकर भगवान् विष्णु ने सबके समक्ष कहा, "प्यारे गजेन्द्र! जो लोग ब्रह्म मुहूर्त में उठकर तुम्हारी की हुई स्तुति से मेरा स्तवन करेंगे, उन्हें मैं मृत्यु के समय निर्मल बुद्धि का दान करूँगा"।
यह कहकर भगवान् विष्णु ने पार्षद रूप में गजेन्द्र को साथ लिया और गरुडारुढ़ होकर अपने दिव्य धाम को चले गए।
 
Contents of these above mentioned blogs are covered under copy right and anti piracy laws. Republishing needs written permission from the author. ALL RIGHTS ARE RESVERED WITH THE AUTHOR.

Wednesday, July 29, 2015

चामुण्डा स्त्रोत्र

चामुण्डा  स्त्रोत्र
 CONCEPTS & EXTRACTS IN HINDUISM 
By :: Pt. Santosh Bhardwaj
dharmvidya.wordpress.com hindutv.wordpress.com santoshhastrekhashastr.wordpress.com bhagwatkathamrat.wordpress.com jagatgurusantosh.wordpress.com santoshkipathshala.blogspot.com santoshsuvichar.blogspot.com santoshkathasagar.blogspot.com bhartiyshiksha.blogspot.com santoshhindukosh.blogspot.com
ॐ गं गणपतये नम:।
अक्षरं परमं ब्रह्म ज्योतीरूपं सनातनम्।
गुणातीतं निराकारं स्वेच्छामयमनन्तजम्॥
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतुर्भुर्मा ते संगोऽस्त्वकर्मणि॥[श्रीमद् भगवद्गीता 2.47]
श्रीगणेशाय नमः। श्रीभैरवाय नमः। 
श्रीउमामहेश्वराभ्यां नमः।
श्री मार्कण्डेय उवाच ::
ततो गच्छेन्महीपाल तीर्थं कनखलोत्तमम्।
गरुडेन तपस्तप्तं पूजयित्वा महेश्वरम्॥1॥
दिव्यं वर्षशतं यावज्जातमात्रेण भारत।
तपोजपैः कृशीभूतो दृष्टो देवेन शम्भुना॥2॥
ततस्तुष्टो महादेवो वैनतेयं मनोजवम्। 
उवाच परमं वाक्यं विनतानन्दवर्धनम्॥3॥
प्रसन्नस्ते महाभाग वरं वरय सुव्रत। 
दुर्लभं त्रिषु लोकेषु ददामि तव खेचर॥4॥
गरुड उवाच ::
इच्छामि वाहनं विष्णोर्द्विजेन्द्रत्वं सुरेश्वर।
प्रसन्ने त्वयिमेसर्वम्भवत्विति मतिर्मम॥5॥
श्री महेश उवाच ::
दुर्लभः प्राणिनान्तातयोवरः प्रार्थितोऽनघ।
देवदेवस्यवहनं द्विजेन्द्रत्वं सुदुर्ल्लभम्॥6॥
नारायणोदरे सर्वं त्रैलोक्यं सचराचरम्।
त्वया स कथमूह्यतेदेवदेवो जगद्गुरुः॥7॥
तेनैव स्थापितश्चेन्द्रस्त्रैलोक्ये सचराचरे।
कथमन्यस्य चेन्द्रत्वं भवतीति सुदुर्लभम्॥8॥
तथापि ममवाक्येनवाहनन्त्वम्भविष्यसि।
शङ्खचक्रगदापाणेर्वहतोऽपि जगत्त्रयम्॥9॥
इन्द्रस्त्वं पक्षिणां मध्येभविष्यसिनसंशयः।
इति दत्त्वावरन्तस्मान्तर्धानङ्गतोहरः॥10॥
ततो गते महादेवेह्यरुणस्यानुजो नृप।
आराधयामास तदा चामुण्डां मुण्डमण्डिताम्॥11॥
श्मशानवासिनीं देवीं बहुभूतसमन्विताम्।
योगिनीं योगसंसिद्धां वसामांसासवप्रियाम्॥12॥
ध्यातमात्रा तु तेनैवप्रत्यक्षाह्यभवत्तदा।
जालन्धरे च या सिद्धिः कौलीने उड्डिशे परे॥13॥
समग्रा सा भृगुक्षेत्रे सिद्धक्षेत्रे तु संस्थिता।
चामुण्डा तत्र सा देवी सिद्धक्षेत्रे व्यवस्थिता॥14॥
संस्तुता ऋषिभिर्द्देवैर्योगक्षेमार्थसिद्धये।
विनताऽऽनन्दजननस्तत्र तां योगिनीं नृप।
भक्त्या प्रसादयामास स्तोत्रैर्वैदिकलौकिकैः॥15॥
गरुड उवाच ::
या सा क्षुत्क्षामकण्ठा नवरुधिरमुखा प्रेतपद्मासनस्था
भूतानां वृन्दवृन्दैः पितृवननिलया क्रीडते शूलहस्ता।
शस्त्रध्वस्तप्रवीरव्रजरुधिरगलन्मुण्डमालोत्तरीया
देवी श्रीवीरमाता विमलशशिनिभा पातु वश्चर्ममुण्डा॥16॥
या सा क्षुत्क्षामकण्ठा विकृतभयकरी त्रासिनी दुष्कृतानां
मुञ्चज्ज्वालाकलापैर्द्दशनकसमसैः खादति प्रेतमांसम्।
पिङ्गोद् र्ध्वोद् बद्धजूटारविसदृशतनुर्व्याघ्रचर्मोत्तरीया
दैत्येन्द्रैर्यक्षरक्षोऽरसुरनमिता पातु वश्चर्ममुण्डा॥17॥
या सा दोर्द्दण्डचण्डैर्डमरुरणरणाटोपटङ्कारघण्टैः
कल्पान्तोत्पातवाताहतपटुपटहैर्वल्गते भूतमाता।
क्षुत्क्षामा शुष्ककुक्षिः खरतरनखरैः क्षोदति प्रेतमांसं
मुञ्चन्ती चाट्टहासं घुरघुरितरवा पातु वश्चर्ममुण्डा॥18॥
या सा निम्नोदराभा विकृतभवभयत्रासिनी शूलहस्ता
चामुण्डा मुण्डघाता रणरुणितरणझल्लरीनादरम्या।
त्रैलोक्यं त्रासयन्ति ककहकहकहैर्घोररावैरनेकैर्नृत्यन्ती
मातृमध्ये पितृवननिलया पातु वश्चर्ममुण्डा॥19॥
या धत्ते विश्वमखिलं निजांशेन महोज्ज्वला।
कनकप्रसवे लीना पातु मां कनकेश्वरी॥20॥
हिमाद्रिसम्भवा देवी दयादर्शितविग्रहा।
शिवप्रिया शिवे सक्ता पातु मां कनकेश्वरी॥21॥
अनादिजगदादिर्या रत्नगर्भा वसुप्रिया।
रथाङ्गपाणिना पद्मा पातु मां कनकेश्वरी॥22॥
सावित्री या च गायत्री मृडानी वागथेन्दिरा।
स्मर्तृणां या सुखं दत्ते पातु मां कनकेश्वरी॥23॥
सौम्यासौम्यैः सदा रूपैः सृजत्यवति या जगत्।
परा शक्तिः परा बुद्धिः पातु मां कनकेश्वरी॥24॥
ब्रह्मणः सर्गसमये सृज्यशक्तिः परा तु या।
जगन्माया जगद्धात्री पातु मां कनकेश्वरी॥25॥
विश्वस्य पालने विष्णोर्या शक्तिः परिपालिता।
मदनोन्मादिनी मुख्या पातु मां कनकेश्वरी॥26॥
विश्वसंलयने मुख्या या रुद्रेण समाश्रिता।
रौद्री शक्तिः शिवाऽनन्ता पातु मां कनकेश्वरी॥27॥
कैलाससानुसंरूढ कनकप्रसवेशया।
भस्मकाभिहृता पूर्वं पातु मां कनकेश्वरी॥28॥
पतिप्रभावमिच्छन्ती त्रस्यन्ती या विना पतिम्।
अबला त्वेकभावा च पातु मां कनकेश्वरी॥29॥
विश्वसंरक्षणे सक्ता रक्षिता कनकेन या।
आ ब्रह्मस्तम्बजननी पातु मां कनकेश्वरी॥30॥
ब्रह्मविष्ण्वीश्वराः शक्त्या शरीरग्रहणं यया।
प्रापिताः प्रथमा शक्तिः पातु मां कनकेश्वरी॥31॥
श्रुत्वा तु गरुडेनोक्तं देवीवृत्तचतुष्टयम्।
प्रसन्ना सम्मुखी भूत्वा वाक्यमेतदुवाच ह॥32॥
श्रीचामुण्डोवाच ::
प्रसन्ना ते महासत्त्व वरं वरय वाञ्छितम्।
ददामि ते द्विजश्रेष्ठ यत्ते मनसि रोचते॥33॥
गरुड उवाच ::
अजरश्चामरश्चैव अधृष्यश्च सुरासुरैः।
तव प्रसादाच्चैवान्यैरजेयश्च भवाम्यहम्॥34॥
मार्कण्डेय उवाच ::
त्वयाचाऽत्र सदा देवि स्थातव्यं तीर्थसन्निधौ।
एवं भविष्यतीत्युक्त्वा देवी देवैरभिष्टुता॥35॥
लक्ष्मीरुवाच ::
जगामाकाशमाविश्य भूतसङ्घसमन्विता। 
यदा लक्ष्म्या नृपश्रेष्ठ स्थापितं पुरमुत्तमम्॥36॥
अनुमान्य तदा देवीं कृतं तस्यां समर्पितम्। 
रक्षणाय मया देवि योगक्षेमार्थसिद्धये॥37॥
मातृवत्प्रतिपाल्यं ते सदा देवि पुरं मम। 
गरुडोऽपि ततः स्नात्वा सम्पूज्य कनकेश्वरीम्॥38॥
तीर्थं तत्रैव संस्थाप्य जगामाकाशमुत्तमम्। 
तत्र तीर्थे तु यः स्नात्वा पूजयेत्पितृदेवताः॥39॥
सर्वकामसमृद्धस्य यज्ञस्य फलमश्नुते। 
गन्धपुष्पादिभिर्यस्तु पूजयेत्कनकेश्वरीम्॥40॥
तस्य योगैश्वर्यसिद्धिर्योगपीठेषु जायते।
मृतो योगेश्वरं लोकं जयशब्दादिमङ्गलैः। 
स गच्छेन्नाऽत्र सन्देहो योगिनीगणसंयुतः॥41॥
 [श्रीस्कान्दे रेवाखण्डे कनखलेश्वरतीर्थमाहात्म्ये चामुण्डा स्तोत्रम्]
माँ चामुण्डा माँ राज राजेश्वरी त्रिपुरसुंदरी का ही एक स्वरूप हैं।
शुम्भ और निशुम्भ का पृथ्वी पर शासन था। उन्होंने धरती व स्वर्ग में प्राणियों-मनुष्यों पर घोर अत्याचार किये तो देवताओं ने हिमालय पर्वत पर जाकर माँ भगवती की आराधना की। उन्होंने स्तुति में किसी भी देवी का नाम नही लिया। तभी भगवान् शिव और माता पार्वती मानसरोवर में स्नान के लिये पधारे। उन्होंने देवताओं से पूछा कि किसकी आराधना कर रहे हो? तब देवता तो मौन हो गए क्योंकि माँ भगवती के स्वरूप को तो भगवान् ब्रह्मा, विष्णु और शिव भी नही जानते। देवता मौन रहे। माँ भगवती ने देवी पार्वती जी के शरीर में से प्रगट होकर माता पार्वती से कहा कि देवगण उन्हीं की स्तुति कर रहे थे। 
माँ पार्वती के शरीर से प्रगट होने के कारण माँ दुर्गा का एक नाम कोशिकी भी पड़ गया। कोशिकी को राक्षस दूतों ने देख लिया और उन्होंने कहा कि वे शुम्भ-निशुम्भ तीनों लोकों के अधिपति हैं। उनके यहाँ सभी अमूल्य रत्‍न उपलब्ध हैं। इन्द्र का ऐरावत हाथी भी उनके पास है। अतः इस उनके पास ऐसी दिव्य और आकर्षक नारी भी होनी चाहिए जो कि तीनों लोकों में सर्वसुन्दर है। यह सुनकर शुम्भ और निशुम्भ ने अपना एक अन्य दूत देवी कोशिकी के पास भेजा और उस दूत से कहा कि तुम उस सुन्दरी से जाकर कहना कि शुम्भ और निशुम्भ तीनों लोकों के राजा है और वो दोनों तुम्हें अपनी रानी बनाना चाहते हैं। यह सुन दूत माता कोशिकी के पास गया और दोनों दैत्यों द्वारा कहे गये वचन माता को सुना दिये। माता ने कहा मैं मानती हूँ कि शुम्भ और निशुम्भ दोनों ही महान बलशली है। परन्तु मैं एक प्रण ले चुकी हूँ कि जो व्यक्ति मुझे युद्ध में हरा देगा, मैं उसी से विवाह करूँगी। 
यह सारी बातें दूत ने शुम्भ और निशुम्भ को बताई। तो वह दोनों कोशिकी के वचन सुन कर उस पर क्रोधित हो गये और कहा उस नारी का यह दूस्‍साहस कि वह हमें युद्ध के लिए ललकारे। तभी उन्होंने चण्ड और मुण्ड नामक दो असुरों को भेजा और कहा कि उसके केश पकड़कर हमारे पास ले आओ। चण्ड और मुण्ड देवी कोशिकी के पास गये और उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। देवी के मना करने पर उन्होंने देवी पर प्रहार किया। तब देवी कौशिकी ने अपने आज्ञाचक्र भृकुटि (ललाट) से अपना एक और रूप, काली रूप धारण कर लिया और चण्ड ओर मुण्ड का वध कर दिया, जिससे उनका नाम चामुण्डा पड़ गया।
आध्यात्म में चण्ड प्रवर्त्ति ओर मुण्ड निवर्ती का नाम है और माँ भगवती प्रवर्त्ति ओर निवर्ती दोनों से जीव छुड़ाती है और मोक्ष प्रदान करती हैं। 

 
Contents of these above mentioned blogs are covered under copy right and anti piracy laws. Republishing needs written permission from the author. ALL RIGHTS RESERVED WITH THE AUTHOR.

Saturday, July 25, 2015

गरुड़ गोविन्द स्तोत्र

गरुड़ गोविन्द स्तोत्र
 CONCEPTS & EXTRACTS IN HINDUISM
By :: Pt. Santosh Bhardwaj
dharmvidya.wordpress.com  hindutv.wordpress.com jagatgurusantosh.wordpress.com  santoshhastrekhashastr.wordpress.com bhagwatkathamrat.wordpress.com  santoshkipathshala.blogspot.com santoshsuvichar.blogspot.com  santoshkathasagar.blogspot.com   bhartiyshiksha.blogspot.com  santoshhindukosh.blogspot.com
ॐ गं गणपतये नम:।  
अक्षरं परमं ब्रह्म ज्योतीरूपं सनातनम्।
निराकारं स्वेच्छामयमनन्तजम्॥
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतुर्भुर्मा ते संगोऽस्त्वकर्मणि॥[श्रीमद्भगवद्गीता 2.47]
एकदा सुखमासीनम गर्गाचार्य मुनीश्वरम। 
बहुलाश्वः परिपपच्छः सर्व शास्त्र विशारदम॥1॥ 
श्रीमद गरुड़ गोविन्द स्तोत्रं कथयामे प्रभो।
एतब्दी ज्ञान मात्रेण भुक्ति मुक्ति प्रजायते॥2॥ 
गर्गोवाच :-
श्रणु राजन प्रवक्ष्यामि गुह्यादी गुह्यतरं परम। 
एतब्दी ज्ञान मात्रेण सर्व सिद्धि प्रजायते॥3॥ 
गोविन्दो गरुदोपेतो गोपालो गोप बल्लभ।   
गरुड़गामी गजोद्धारी गरुड़वाहन ते नमः॥4॥
गोविन्दः गरुडारूद गरुड़ प्रियते नमः। 
 |गरुड़ त्रान कारिस्ते गरुड़ स्थितः ते नमः॥5॥
गरुड़ आर्त हरः स्वामी ब्रजबाला प्रपूजकः।  
विहंगम सखा श्रीमान गोविन्दो जन रक्षकः॥6॥
गरुड़ स्कंध समारुड भक्तवत्सल! ते नमः। 
लक्ष्मी गरुड़ सम्पन्नः श्यामसुन्दर ते नमः॥7॥ 
द्वादशभुजधारी च द्वादश अरण्य नृत्य कृत। 
रामावतार त्रेतायां द्वापरे कृष्ण रूप ध्रक॥8॥
शंख चक्र गदा धारी पद्म धारी जगत्पति। 
क्षीराब्धि तनया स्नेह पूर्णपात्र रस व्रती॥9॥
पक्शिनाम लाल्पमानाय स व्यपाणीतले नहि। 
पुनः सुस्मित वक्राय नित्यमेव नमो नमः॥10॥  
ब्रजांगना रासरतो ब्रजबाला जन प्रियः। 
गोविन्दो गरुडानंदो गोपिका प्रणपालकः॥11॥
गोविन्दो गोपिकानाथो गोचारण तत्परः। 
गोविन्दो गोकुलानान्दो गोवर्धन प्रपूजकः॥12॥ 
श्रीमद गरुड़ गोविन्दः संसार भय नाशनः। 
धर्मार्थ काम मोक्षानाम खल्विदं साधनं महत॥13॥ 
ध्यानं गरुड़ गोविन्दस्य सदा सुखदम न्रनाम। 
रोग क्लेशादीहारिः श्री धनधान्य प्रपद्यकः॥14॥ 
श्रीमद गरुड़गोविन्द स्मार्कानामयम स्तवः। 
पुत्र पौत्र कलत्रानाम धन धान्य यशस्कर॥15॥
गोविन्द! गोविन्द! विहंगयुक्त! नमोस्तुते द्वादश बाहू युक्त। 
गोविप्र रक्षार्थ अवतार धारम,लक्ष्मीपते नित्यमथो नमस्ते॥16॥
वृन्दावन विहारी च रासलीला मधुव्रतः। 
राधा विनोद कारिस्ते राधाराधित ते नमः॥17॥ 
गोलोक धाम वास्तको वृषभानु सुता प्रियः। 
विहंगोपेंद्र नामे दंता पत्रे विनाशनम॥18॥ 
गरुड़ अभिमान हर्ता च गरुड़ आसन संस्थितः। 
वेणु वाद्यमहोल्लास वेणुवाहन तत्परः॥19॥ 
भक्त्स्यानंदकारी स्वभक्त प्रियते नमः। 
माधव गरुड़ गोविन्द करूणासिन्धवे नमः॥1॥ 
इदं स्तोत्रं पठित्वा तु द्वादशाक्षर मंत्रकम। 
अथवा गरुड़ गायत्री धयात्वा सम्पुटमेव हि॥20॥ 
श्रीमद गरुड़ गोविन्द नाम मात्रेण केवलं। 
अपस्मार विष व्यालं शत्रु बाधा प्रनश्यती॥21॥ 
अधुना गरुड़ गोविन्द गायत्री कथयाम्यहम :-
ॐ भूर्भुवः स्वः तत्पुरुषाय विद्महे गरुड़ गोविन्दाय
 धीमहि तन्नो गोविन्द प्रचोदयात॥22॥ 
गरुड़ गायत्री ::
ॐ भूर्भुवः स्वः तत्पुरुषाय विद्महे स्वर्ण पक्षाय धीमहि तन्नो गरुड़ प्रचोदयात॥23॥ 
द्वादशाक्षर मंत्र :: 
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय। 
इति श्रीमद गरुड़ गोविन्द स्तोत्र। 
Contents of these above mentioned blogs are covered under copyright and anti piracy laws. Republishing needs written permission from the author. ALL RIGHTS ARE RESERVED WITH THE AUTHOR. 

Monday, July 13, 2015

अन्नपूर्णा स्तोत्र (श्री शङ्कराचार्य कृत)

अन्नपूर्णा स्तोत्र (श्री शङ्कराचार्य कृत)
CONCEPTS & EXTRACTS IN HINDUISM
By :: Pt. Santosh Bhardwaj
dharmvidya.wordpress.com hindutv.wordpress.com santoshhastrekhashastr.wordpress.com bhagwatkathamrat.wordpress.com jagatgurusantosh.wordpress.com santoshkipathshala.blogspot.com santoshsuvichar.blogspot.com santoshkathasagar.blogspot.com bhartiyshiksha.blogspot.com santoshhindukosh.blogspot.com
 ॐ गं गणपतये नम:।
अक्षरं परमं ब्रह्म ज्योतीरूपं सनातनम्।
निराकारं स्वेच्छामयमनन्तजम्॥
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतुर्भुर्मा ते संगोऽस्त्वकर्मणि॥[श्रीमद्भगवद्गीता 2.47]
108 साल बाद माँ अन्नपूर्णा की प्रतिमा कनाडा से वापस आयी है। इस प्रतिमा में माँ अन्नपूर्णा के एक हाथ में खीर की कटोरी और दूसरे हाथ में चम्मच है। वाराणसी में लगभग 108 वर्ष पहले इस पवित्र प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा चोरी कर कनाडा पहुँचा दिया गया था। इस प्रतिमा की पहचान कुछ भारतीय मूल के लेखकों द्वारा की गई।
इस संबंध में जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी मिली कि यह प्रतिमा भारत की आस्था से जुड़ी है और यह वाराणसी से चोरी की गई थी। उन्होंने कनाडा सरकार से संवाद स्थापित कर इस प्रतिमा को ससम्मान भारत मंगाया।
प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा काशी में की गई है। यह प्रतिमा दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद को सौंपी गई है। जिसके बाद पुनर्स्थापना यात्रा के माध्यम से माँ अन्नपूर्णा 18 जिलों में भक्तों को दर्शन देते हुए 14 नवंबर, 2021 को यह काशी पहुँची है। देवोत्थान एकादशी के खास मौके पर श्री काशी विश्वनाथ धाम के नवीन परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधि-विधान से प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की।

नित्यानन्दकरी वराभयकरी सौन्दर्यरत्नाकरी
निर्धूताखिलघोरपावनकरी प्रत्यक्षमाहेश्वरी।
प्रालेयाचलवंशपावनकरी काशीपुराधीश्वरी
नानारत्नविचित्रभूषणकरी हेमाम्बराडम्बरी
मुक्ताहारविलम्बमानविलसद्वक्षोजकुम्भान्तरी।
काश्मीरागरुवासिताङ्गरुचिरे काशीपुराधीश्वरी
भिक्षां देहि कृपावलम्बनकरी मातान्नपूर्णेश्वरी॥2॥
योगानन्दकरी रिपुक्षयकरी धर्मार्थनिष्ठाकरी
चन्द्रार्कानलभासमानलहरी त्रैलोक्यरक्षाकरी।
सर्वैश्वर्यसमस्तवाञ्छितकरी काशीपुराधीश्वरी
भिक्षां देहि कृपावलम्बनकरी मातान्नपूर्णेश्वरी॥3॥
कैलासाचलकन्दरालयकरी गौरी उमा शङ्करी
कौमारी निगमार्थगोचरकरी ओङ्कारबीजाक्षरी।
मोक्षद्वारकपाटपाटनकरी काशीपुराधीश्वरी
भिक्षां देहि कृपावलम्बनकरी मातान्नपूर्णेश्वरी॥4॥
दृश्यादृश्यविभूतिवाहनकरी ब्रह्माण्डभाण्डोदरी
लीलानाटकसूत्रभेदनकरी विज्ञानदीपाङ्कुरी।
श्रीविश्वेशमनःप्रसादनकरी काशीपुराधीश्वरी
भिक्षां देहि कृपावलम्बनकरी मातान्नपूर्णेश्वरी॥5॥
उर्वीसर्वजनेश्वरी भगवती मातान्नपूर्णेश्वरी
वेणीनीलसमानकुन्तलहरी नित्यान्नदानेश्वरी।
सर्वानन्दकरी सदा शुभकरी काशीपुराधीश्वरी
भिक्षां देहि कृपावलम्बनकरी मातान्नपूर्णेश्वरी॥6॥
आदिक्षान्तसमस्तवर्णनकरी शम्भोस्त्रिभावाकरी
काश्मीरात्रिजलेश्वरी त्रिलहरी नित्याङ्कुरा शर्वरी।
कामाकाङ्क्षकरी जनोदयकरी काशीपुराधीश्वरी
भिक्षां देहि कृपावलम्बनकरी मातान्नपूर्णेश्वरी॥7॥
देवी सर्वविचित्ररत्नरचिता दाक्षायणी सुन्दरी
वामं स्वादुपयोधरप्रियकरी सौभाग्यमाहेश्वरी।
भक्ताभीष्टकरी सदा शुभकरी काशीपुराधीश्वरी
भिक्षां देहि कृपावलम्बनकरी मातान्नपूर्णेश्वरी॥8॥
चन्द्रार्कानलकोटिकोटिसदृशा चन्द्रांशुबिम्बाधरी
चन्द्रार्काग्निसमानकुन्तलधरी चन्द्रार्कवर्णेश्वरी।
मालापुस्तकपाशासाङ्कुशधरी काशीपुराधीश्वरी
भिक्षां देहि कृपावलम्बनकरी मातान्नपूर्णेश्वरी॥9॥
क्षत्रत्राणकरी महाऽभयकरी माता कृपासागरी
साक्षान्मोक्षकरी सदा शिवकरी विश्वेश्वरश्रीधरी।
दक्षाक्रन्दकरी निरामयकरी काशीपुराधीश्वरी
भिक्षां देहि कृपावलम्बनकरी मातान्नपूर्णेश्वरी॥10॥
अन्नपूर्णे सदापूर्णे शङ्करप्राणवल्लभे।
ज्ञानवैराग्यसिद्ध्यर्थं भिक्षां देहि च पार्वति॥11॥
माता च पार्वती देवी पिता देवो महेश्वरः।
बान्धवाः शिवभक्ताश्च स्वदेशो भुवनत्रयम्॥12॥
Contents of these above mentioned blogs are covered under copyright and anti piracy laws. Republishing needs written permission from the author. ALL RIGHTS ARE RESERVED WITH THE AUTHOR.

Monday, June 22, 2015

SHRI RAM HRADYAM STROTR श्रीराम ह्रदयम् स्त्रोत्र

SHRI RAM HRADYAM STROTR श्रीराम ह्रदयम् स्त्रोत्र

CONCEPTS & EXTRACTS IN HINDUISM 
By :: Pt. Santosh Bhardwaj
dharmvidya.wordpress.com hindutv.wordpress.com santoshhastrekhashastr.wordpress.com bhagwatkathamrat.wordpress.com jagatgurusantosh.wordpress.com santoshkipathshala.blogspot.com santoshsuvichar.blogspot.com santoshkathasagar.blogspot.com bhartiyshiksha.blogspot.com santoshhindukosh.blogspot.com
ॐ गं गणपतये नम:।  
अक्षरं परमं ब्रह्म ज्योतीरूपं सनातनम्। 
निराकारं स्वेच्छामयमनन्तजम्॥
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतुर्भुर्मा ते संगोऽस्त्वकर्मणि॥[श्रीमद्भगवद्गीता 2.47]
श्रीमहादेव उवाच ::
 ततो रामः स्वयं प्राह हनूमंत मुपस्थितम्।
श्रृणु तत्त्वं प्रवक्ष्यामि ह्यात्मानात्मपरात्मनाम्॥1॥
श्री महादेव कहते हैं: तब श्री राम ने अपने पास खड़े हुए श्री हनुमान से स्वयं कहा, मैं तुम्हें आत्मा, अनात्मा और  परमात्मा का तत्त्व बताता हूँ, तुम ध्यान से सुनो। 
Bhagwan Shiv said:  Then Sri Ram himself addressed Sri Hanuman, who was standing nearby to understand the gist, theme, basics, roots of the soul and the Almighty-Supreme Soul.
आकाशस्य यथा भेद-स्त्रिविधो दृश्यते महान्।
जलाशये महाकाशस्-तदवच्छिन्न एव हि॥2॥
विस्तृत आकाश के तीन भेद दिखाई देते हैं : एक महाकाश, दूसरा जलाशय में जलावच्छिन्न (जल से घिरा हुआ सा) आकाश। 
The vast space appears to be divided into three partitions: First, the great space itself; second, space appearing to be partitioned by pool water. 
प्रतिबिंबाख्यमपरं दृश्यते त्रिविधं नभः। 
बुद्ध्यवचिन्न चैतन्यमे-कं पूर्णमथापरम्॥3॥
और तीसरा (महाकाश का जल में) प्रतिबिम्बाकाश। उसी प्रकार चेतन भी तीन प्रकार का होता है: एक बुद्ध्यवच्छिन्न चेतन (बुद्धि से परिमित हुआ सा), दूसरा जो सर्वत्र परिपूर्ण है। 
And the third reflection (or image) of the great space in pool water. Similarly, Consciousness also appears to have three partitions: consciousness (appearing to be)surrounded by intelligence, the other all pervading consciousness.
आभासस्त्वपरं बिंबभूत-मेवं त्रिधा चितिः। 
साभासबुद्धेः कर्तृत्वम-विच्छिन्नेविकारिणि॥4॥
और तीसरा आभास चेतन जो बुद्धि में प्रतिबिंबित होता है। कर्तृत्व आभास चेतन के सहित बुद्धि में होता है अर्थात् आभास चेतन की प्रेरणा से ही बुद्धि सब कार्य करती है। 
And third is the consciousness which gets reflected in intelligence. This reflected consciousness along with intelligence has illusion of doing. Or due to this consciousness, intelligence is able to do all the work.
साक्षिण्यारोप्यते भ्रांत्या जीवत्वं च तथाऽबुधैः। 
आभासस्तु मृषाबुद्धिः अविद्याकार्यमुच्यते॥5॥
किन्तु भ्रान्ति के कारण अज्ञानी लोग साक्षीआत्मा में कर्तृत्व और जीवत्व का आरोप करते हैं अर्थात् उसे ही कर्ता और भोक्ता मान लेते हैं। आभास तो मिथ्या है और बुद्धि अविद्या का कार्य है। 
But due to ignorance, people ascribe this activity to witnessing Soul and assume it to be the doer and the user. This reflection is fake, false, Mithya (non existent) and the intelligence is the by product of Avidya (nature or Maya, falsehood).
अविच्छिन्नं तु तद् ब्रह्म विच्छेदस्तु विकल्पितः। 
विच्छिन्नस्य पूर्णेन एकत्वं प्रतिपाद्यते॥6॥
वह ब्रह्म विच्छेद रहित है और विकल्प (भ्रम) से ही उसके विभाजन (विच्छेद) माने जाते हैं। इस प्रकार विच्छिन्न (आत्मा) और पूर्ण चेतन (परमात्मा) के एकत्व का प्रतिपादन किया गया। 
That Consciousness is without any division and due to illusion only; these divisions appear to exist. This illustrates that the divided (soul) and undivided consciousness (supreme soul) are to be the same.
तत्त्वमस्यादिवाक्यैश्‍च साभासस्याहमस्तथा। 
ऐक्यज्ञानं यदोत्पन्नं महावाक्येन चात्मनोः॥7॥
तत्त्वमसि (तुम वह आत्मा हो) आदि वाक्यों द्वारा  अहम् रूपी आभास चेतन की आत्मा (बुद्ध्यवच्छिन्न चेतन) के साथ एकता बताई जाती है। जब महावाक्य द्वारा एकत्व का ज्ञान उत्पन्न हो जाता है। 
Final statements-addresses like: You are that soul etc., establishes the unity between the reflected consciousness (which we call I, my, me or myself) and surrounded consciousness. When Maha Vaky firmly Ultimate statement-address, demonstrates this unity.
तदाऽविद्या स्वकार्येश्चनश्यत्येव न संशयः।
एतद्विज्ञाय मद्भावा-योपपद्यते॥8॥
तो अविद्या अपने कार्यों सहित नष्ट हो जाती है, इसमें संशय नहीं है। इसको जान कर मेरा भक्त, मेरे भाव (स्वरुप) को प्राप्त हो जाता है। 
Then Avidya (nature or Maya-illusion, ignorance, imprudence) gets destroyed along with its manifestations (which produce such illusions). One, who is devoted to the Almighty, when understands this assimilates in me i.e., attains Moksh, Liberation.
मद्भक्‍तिविमुखानां हि शास्त्रगर्तेषु मुह्यताम्। 
न ज्ञानं न च मोक्षः स्यात्तेषां जन्मशतैरपि॥9॥
मेरी भक्ति से विमुख जो लोग शास्त्र रूपी गड्ढे में मोहित हुए पड़े रहते हैं, उन्हें सौ जन्मों में भी न ज्ञान प्राप्त होता है और न मुक्ति ही। 
Those who are devoid of devotion to the Almighty  remain struck with the lust-ignorance of learning the scriptures, without understanding & adopting the gist-theme-elixir-nectar-basics which stresses over devotion, will not be able to become scholar even in hundreds of births, devoid of Salvation.
इदं रहस्यं ह्रदयं ममात्मनो मयैव साक्षात्-कथितं तवानघ।
मद्भक्तिहीनाय शठाय च त्वया दातव्यमैन्द्रादपि राज्यतोऽधिकम्॥10॥
हे निष्पाप हनुमान! यह रहस्य मेरी आत्मा का भी हृदय है और यह साक्षात् मेरे द्वारा ही तुम्हें सुनाया गया है। यदि तुम्हें इंद्र के राज्य से भी अधिक संपत्ति मिले तो भी मेरी भक्ति से रहित किसी दुष्ट को इसे मत सुनाना। 
O sinless Hanuman! this secret constitutes the centre-heart of even my soul. This has been described to you directly by me. Even if someone offers you a kingdom more precious than that of Indr-Heavens, you should not tell it to him if he is devoid of my devotion or is wicked.
इति श्रीमदध्यात्मरामायण-बालकांडोक्तं श्रीरामह्रदयं संपूर्णम्।
इस प्रकार श्री अध्यात्म रामायण के बाल कांड में कहा गया श्रीराम हृदय संपूर्ण हुआ॥
This completes the Sri Ram Hradyam as mentioned in Bal Kand of Sri Adhyatm Ramayan.[(SALVATION-MOKSH:  ILLUSTRATION FROM RAMAYAN)

Contents of these above mentioned blogs are covered under copyright and anti piracy laws. Republishing needs written permission from the author. ALL RIGHTS ARE RESERVED WITH THE AUTHOR.