Thursday, April 11, 2024

अर्यमा ARYMA

संतोषॐमहादेव
CONCEPTS & EXTRACTS IN HINDUISM
By :: Pt. Santosh Bhardwaj

dharmvidya.wordpress.com hindutv.wordpress.com santoshhastrekhashastr.wordpress.com bhagwatkathamrat.wordpress.com jagatgurusantosh.wordpress.com santoshkipathshala.blogspot.com santoshsuvichar.blogspot.com santoshkathasagar.blogspot.com bhartiyshiksha.blogspot.com santoshhindukosh.blogspot.com palmistrycncyclopedia.blogspot.com
santoshvedshakti.blogspot.com
ॐ गं गणपतये नम:।
अक्षरं परमं ब्रह्म ज्योतीरूपं सनातनम्।
गुणातीतं निराकारं स्वेच्छामयमनन्तजम्॥
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतुर्भुर्मा ते संगोऽस्त्वकर्मणि
[श्रीमद्भगवद्गीता 2.47]
अर्यमा :: पितरों को मुख्यतः दो श्रेणियों में रखा जा सकता है- दिव्य पितर और मनुष्य पितर। दिव्य पितर उस जमात का नाम है, जो जीवधारियों के कर्मों को देखकर मृत्यु के बाद उसे क्या गति दी जाए, इसका निर्णय करता है। इस जमात का प्रधान यमराज है। यमराज की गणना भी पितरों में होती है। काव्यवाडनल, सोम, अर्यमा और यम- ये चार इस जमात के मुख्य गण प्रधान हैं। अर्यमा को पितरों का प्रधान माना गया है और यमराज को न्यायाधीश। भगवान चित्रगुप्त सभी के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले हैं।
इन पांचों के अलावा प्रत्येक वर्ग की ओर से सुनवाई करने वाले हैं, यथा अग्निष्व, देवताओं के प्रतिनिधि, सोमसद या सोमपा-साध्यों के प्रतिनिधि तथा बहिर्पद-गंधर्व, राक्षस, किन्नर सुपर्ण, सर्प तथा यक्षों के प्रतिनिधि हैं। अग्रिष्वात्त, बहिर्पद आज्यप, सोमेप, रश्मिप, उपदूत, आयन्तुन, श्राद्धभुक व नान्दीमुख ये नौ दिव्य पितर बताए गए हैं। आदित्य, वसु, रुद्र तथा दोनों अश्विनी कुमार भी केवल नांदीमुख पितरों को छोड़कर शेष सभी को तृप्त करते हैं। इन सबसे गठित जो जमात है, वही पितर हैं। यही मृत्यु के बाद न्याय करती है। आओ जानते हैं पितरों के देर्व अर्यमा का परिचय।
ॐ अर्यमा न त्रिप्य्ताम इदं तिलोदकं तस्मै स्वधा नमः। ॐ मृत्योर्मा अमृतं गमय॥
पितरों में अर्यमा श्रेष्ठ है। अर्यमा पितरों के देव हैं। अर्यमा को प्रणाम। हे! पिता, पितामह, . और प्रपितामह। हे! माता, मातामह और प्रमातामह आपको भी बारम्बार प्रणाम। आप हमें मृत्यु से 5 अमृत की ओर ले चलें।
पितरों के लिए श्रद्धा से किए गए मुक्ति कर्म को श्राद्ध कहते हैं तथा तृप्त करने की क्रिया और देवताओं, ऋषियों या पितरों को तंडुल या तिल मिश्रित जल अर्पित करने की क्रिया को तर्पण कहते हैं। श्राद्ध पक्ष का माहात्म्य उत्तर व उत्तर-पूर्व भारत में ज्यादा है। तमिलनाडु में आदि अमावसाई, केरल में करिकडा वावुबली और महाराष्ट्र में इसे पितृ पंधरवड़ा नाम से जानते हैं। हे अग्नि! हमारे श्रेष्ठ सनातन यज्ञ को संपन्न करने वाले पितरों ने जैसे देहांत होने पर श्रेष्ठ ऐश्वर्य वाले स्वर्ग को प्राप्त किया है, वैसे ही यज्ञों में इन ऋचाओं का पाठ करते हुए और समस्त साधनों से यज्ञ करते हुए हम भी उसी ऐश्वर्यवान स्वर्ग को प्राप्त करें।[यजुर्वेद]
(1). ऋषि कश्यप की पत्नीं अदिति के 12 पुत्रों में से एक अर्यमन हैं। ये बारह हैं:- अंशुमान, इंद्र, अर्यमन, त्वष्टा, धातु, पर्जन्य, पूषा, भग, मित्र, वरुण, विवस्वान और त्रिविक्रम (वामन)।
(2). अदिति के तीसरे पुत्र और आदित्य नामक सौर-देवताओं में से एक अर्यमन या अर्यमा को पितरों का देवता भी कहा जाता है।
(3). आकाश में आकाशगंगा उन्हीं के मार्ग का सूचक है। सूर्य से संबंधित इन देवता का अधिकार प्रातः और रात्रि के चक्र पर है।
(4). चंद्रमंडल में स्थित पितृलोक में अर्यमा सभी पितरों के अधिपति नियुक्त हैं। वे जानते हैं कि कौन-सा पितृत किस कुल और परिवार से है। पुराण अनुसार उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र इनका निवास लोक है। द्रमंडल में स्थित पितृलोक में अर्यमा सभी पितरों के अधिपति नियुक्त हैं।
(5). आदित्य का छठा रूप अर्यमा नाम से जाना जाता है। यह वायु रूप में प्राणशक्ति का संचार करते हैं। चराचर जगत की जीवन शक्ति हैं। प्रकृति की आत्मा रूप में निवास करते हैं।
(6). आश्विन कृष्ण प्रतिपदा से लेकर अमावस्या तक ऊपर की किरण (अर्यमा) और किरण के साथ पितृ प्राण पृथ्वी पर व्याप्त रहता है। 
(7). इनकी गणना नित्य पितरों में की जाती है जड़-चेतन मयी सृष्टि में, शरीर का निर्माण नित्य ही करते हैं। इनके प्रसन्न होने पर पितरों की तृप्ति होती है। श्राद्ध के समय इनके नाम से जल दिया जाता है। यज्ञ में मित्र (सूर्य) तथा वरुण (जल) देवता के साथ स्वाहा का 'हव्य' और श्रा स्वधा का 'कव्य' दोनों स्वीकार करते हैं।
श्राद्ध के समय इनके नाम से जलदान दिया जाता है। यज्ञ में मित्र (सूर्य) तथा वरुण (जल) देवता के साथ स्वाहा का 'हव्य' और श्राद्ध में स्वधा का 'कव्य' दोनों स्वीकार करते हैं। अग्नि को किए गए अन्न से सूक्ष्म शरीर और मन तृप्त होता है। इसी अग्निहोत्र से आकाश मंडल के स पक्षी भी तृप्त होते हैं। पक्षियों के लोक को भी पितृलोक कहा जाता है।
ऋषि और पितृ तर्पण विधि
तर्पण के प्रकार :- पितृ तर्पण, मनुष्य तर्पण, देव तर्पण, भीष्म तर्पण, मनुष्य पितृतर्पण,  यम तर्पण। 
तर्पण विधि :- सर्वप्रथम पूर्व दिशा की और मुंह कर दाहिना घुटना जमीन पर लगाकर, सव्य होकर (जनेऊ व अंगोछे को बाएं कंधे पर रखें) गायत्री मंत्र से शिखा बांधकर, तिलक लगाकर, दोनों हाथों की अनामिका अंगुली में कुशों का पवित्री (पैंती) धारण करें, फिर हाथ में त्रिकुशा, जौ,  अक्षत aऔर जल लेकर संकल्प पढ़ें :-
ॐ विष्णवे नम: ३। हरि: ॐ तत्सदद्यैतस्य श्रीब्रह्मणो द्वितीयपरार्धे श्रीश्वेतवाराहकल्पे वैवस्वतमन्वन्तरे अष्टाविंशतितमे कलियुगे कलिप्रथमचरणे जम्बूद्वीपे भरतखण्डे भारतवर्षे आर्यावर्तैकदेशे अमुकसंवत्सरे अमुकमासे अमुकपक्षे अमुकतिथौ अमुकवासरे अमुकगोत्रोत्पन्न: अमुकशर्मा (वर्मा, गुप्त:) अहं श्रीपरमेश्वरप्रीत्यर्थं देवर्पिमनुष्यपितृतर्पणं करिष्ये।
तीन कुश ग्रहण कर निम्न मंत्र का तीन बार उच्चारण करें :- 
ॐ देवताभ्यः पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च। नमः स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव नमोनमः। 
तदनन्तर एक तांबे यां चांदी के पात्र में श्वेत चंदन, जौ, तिल, चावल, सुगंधित पुष्प और तुलसी दल रखें, फिर उस पात्र में तर्पण के लिए जल भर दें, फिर उसमें रखे हुए त्रिकुशा को तुलसी सहित सम्पुटाकार दाएं हाथ में लेकर बाएं हाथ से उसे ढंक लें और  देवताओं का आवाहन करें।
आवाहन मंत्र :- 
ॐ विश्वेदेवास ऽआगत श्रृणुता म ऽइम, हवम्। एदं वर्हिनिषीदत॥
हे विश्वे देव गण! आप लोग यहां पदार्पण करें, हमारे प्रेमपूर्वक किए हुए इस आवाहन को सुनें और इस कुश के आसन पर विराजें।
इस प्रकार आवाहन कर कुश का आसन दें और त्रिकुशा द्वारा दाएं हाथ की समस्त अंगुलियों के अग्रभाग अर्थात् देवतीर्थ से ब्रह्मादि देवताओं के लिए पूर्वोक्त पात्र में से एक-एक अंजलि तिल चावल-मिश्रित जल लेकर दूसरे पात्र में गिराएं और निम्नांकित रूप से उन-उन देवताओं के नाम मंत्र पढ़ते रहें।
देव तर्पण :-
ॐ ब्रह्मास्तृप्यताम्।
ॐ विष्णुस्तृप्यताम्।
ॐ रुद्रस्तृप्यताम्।
ॐ प्रजापतिस्तृप्यताम्।
ॐ देवास्तृप्यन्ताम्।
ॐ छन्दांसि तृप्यन्ताम्।
ॐ वेदास्तृप्यन्ताम्।
ॐ ऋषयस्तृप्यन्ताम्।
ॐ पुराणाचार्यास्तृप्यन्ताम्।
ॐ गन्धर्वास्तृप्यन्ताम्।
ॐ इतराचार्यास्तृप्यन्ताम्।
ॐ संवत्सररू सावयवस्तृप्यताम्।
ॐ देव्यस्तृप्यन्ताम्।
ॐ अप्सरसस्तृप्यन्ताम्।
ॐ देवानुगास्तृप्यन्ताम्।
ॐ नागास्तृप्यन्ताम्।
ॐ सागरास्तृप्यन्ताम्।
ॐ पर्वतास्तृप्यन्ताम्।
ॐ सरितस्तृप्यन्ताम्।
ॐ मनुष्यास्तृप्यन्ताम्।
ॐ यक्षास्तृप्यन्ताम्।
ॐ रक्षांसि तृप्यन्ताम्।
ॐ पिशाचास्तृप्यन्ताम्।
ॐ सुपर्णास्तृप्यन्ताम्।
ॐ भूतानि तृप्यन्ताम्।
ॐ पशवस्तृप्यन्ताम्।
ॐ वनस्पतयस्तृप्यन्ताम्।
ॐ ओषधयस्तृप्यन्ताम्।
ॐ भूतग्रामश्चतुर्विधस्तृप्यताम्।
ऋषि तर्पण :- इसी प्रकार निम्न मंत्र वाक्यों से मरीचि आदि ऋषियों को भी एक-एक अंजलि जल दें :-
ॐ मरीचिस्तृप्यताम्।
ॐ अत्रिस्तृप्यताम्।
ॐ अङ्गिरास्तृप्यताम्।
ॐ पुलस्त्यस्तृप्यताम्।
ॐ पुलहस्तृप्यताम्।
ॐ क्रतुस्तृप्यताम्।
ॐ वशिष्ठस्तृप्यताम्।
ॐ प्रचेतास्तृप्यताम्।
ॐ भृगुस्तृप्यताम्।
ॐ नारदस्तृप्यताम्॥
मनुष्य तर्पण :- उत्तर दिशा की ओर मुँह कर, जनेऊ व गमछे को माला की भाँति गले में धारण कर, सीधा बैठ कर  निम्नांकित मंत्रों को दो-दो बार पढ़ते हुए दिव्य मनुष्यों के लिए प्रत्येक को दो-दो अंजलि जौ सहित जल प्राजापत्यतीर्थ (कनिष्ठिका के मूल-भाग) से अर्पण करें :-
ॐ सनकस्तृप्यताम् -2
ॐ सनन्दनस्तृप्यताम् – 2
ॐ सनातनस्तृप्यताम् -2
ॐ कपिलस्तृप्यताम् -2
ॐ आसुरिस्तृप्यताम् -2
ॐ वोढुस्तृप्यताम् -2
ॐ पञ्चशिखस्तृप्यताम् -2
पितृ तर्पण :- दोनों हाथ के अनामिका में धारण किए पवित्री व त्रिकुशा को निकालकर रख दें। अब दोनों हाथ की तर्जनी अंगुली में नया पवित्री धारण कर मोटक नाम के कुशा के मूल और अग्रभाग को दक्षिण की ओर करके  अंगूठे और तर्जनी के बीच में रखें। स्वयं दक्षिण की ओर मुंह करें, बाएं घुटने को जमीन पर लगाकर अपसव्यभाव से (जनेऊ को दाएं कंधे पर रखकर बाएं हाथ जे नीचे ले जाएं ) पात्रस्थ जल में काली तिल मिलाकर पितृतीर्थ से (अंगूठा और तर्जनी के मध्यभाग से ) दिव्य पितरों के लिए निम्नांकित मन्त्र-वाक्यों को पढ़ते हुए तीन-तीन अंजलि जल दें।
ॐ कव्यवाडनलस्तृप्यताम् इदं सतिलं जलं गंगाजलं वा तस्मै स्वधा नम: – 3
ॐ सोमस्तृप्यताम् इदं सतिलं जलं गंगाजलं वा तस्मै स्वधा नम: – 3
ॐ यमस्तृप्यताम् इदं सतिलं जलं गंगाजलं वा तस्मै स्वधा नम: – 3
ॐ अर्यमा तृप्यताम् इदं सतिलं जलं गंगाजलं वा तस्मै स्वधा नम: – 3
ॐ अग्निष्वात्ता: पितरस्तृप्यन्ताम् इदं सतिलं जलं गंगाजलं वा तेभ्य: स्वधा नम: – 3
ॐ सोमपा: पितरस्तृप्यन्ताम् इदं सतिलं जलं गंगाजलं वा तेभ्य: स्वधा नम: – 3
ॐ बर्हिषद: पितरस्तृप्यन्ताम् इदं सतिलं जलं गंगाजलं वा तेभ्य: स्वधा नम: – 3
मनुष्य पितृ तर्पण :-
इसके पश्चात् निम्न मंत्र से पितरों का आवाहन करें :-
ॐ आगच्छन्तु मे पितर एवं ग्रहन्तु जलान्जलिम।  
ॐ हे पितरों! पधारिये तथा जलांजलि ग्रहण कीजिए। 
‘हे अग्ने ! तुम्हारे यजन की कामना करते हुए हम तुम्हें स्थापित करते हैं । यजन की ही इच्छा रखते हुए तुम्हें प्रज्ज्वलित करते हैं। हविष्य की इच्छा रखते हुए तुम भी तृप्ति की कामना वाले हमारे पितरों को हविष्य भोजन करने के लिए बुलाओ। तदनन्तर अपने पितृगणों का नाम-गौत्र आदि उच्चारण करते हुए प्रत्येक के लिए पूर्वोक्त विधि से ही तीन-तीन अंजलि तिल-सहित जल इस प्रकार दें :-
अस्मत्पिता अमुकशर्मा  वसुरूपस्तृप्यतांम् इदं सतिलं जलं (गंगाजलं वा) तस्मै स्वधा नम: – 3
अस्मत्पितामह: (दादा) अमुकशर्मा रुद्ररूपस्तृप्यताम् इदं सतिलं जलं (गंगाजलं वा) तस्मै स्वधा नम: – 3
अस्मत्प्रपितामह: (परदादा) अमुकशर्मा आदित्यरूपस्तृप्यताम् इदं सतिलं जलं (गंगाजलं वा) तस्मै स्वधा नम: – 3
अस्मन्माता अमुकी देवी वसुरूपा तृप्यताम् इदं सतिलं जलं तस्यै स्वधा नम: – 3
अस्मत्पितामही (दादी) अमुकी देवी  रुद्ररूपा तृप्यताम् इदं सतिलं जलं तस्यै स्वधा नम: – 3
अस्मत्प्रपितामही परदादी अमुकी देवी आदित्यरूपा तृप्यताम् इदं सतिलं जल तस्यै स्वधा नम: – 3
इसके बाद नौ बार पितृतीर्थ से जल छोड़ें। इसके बाद सव्य होकर पूर्वाभिमुख हो नीचे लिखे श्लोकों को पढ़ते हुए जल गिराएं। 
देवासुरास्तथा यक्षा नागा गन्धर्वराक्षसा:। 
पिशाचा गुह्यका: सिद्धा: कुष्माण्डास्तरव: खगा:॥ 
जलेचरा भूमिचराः वाय्वाधाराश्च जन्तव:।
प्रीतिमेते प्रयान्त्वाशु मद्दत्तेनाम्बुनाखिला:॥
यम तर्पण :- 
इसी प्रकार निम्नलिखित मंत्रों को पढ़ते हुए चौदह यमों के लिए भी पितृतीर्थ से ही तीन-तीन अंजलि तिल सहित जल दें
ॐ यमाय नम: – 3
ॐ धर्मराजाय नम: – 3
ॐ मृत्यवे नम: – 3
ॐ अन्तकाय नम: – 3
ॐ वैवस्वताय नमः – 3
ॐ कालाय नम: – 3
ॐ सर्वभूतक्षयाय नम: – 3
ॐ औदुम्बराय नम: – 3
ॐ दध्नाय नम: – 3
ॐ नीलाय नम: – 3
ॐ परमेष्ठिने नम: – 3
ॐ वृकोदराय नम: – 3
ॐ चित्राय नम: – 3
ॐ चित्रगुप्ताय नम: – 3
बृहद्वरूथं मरुतां देवं त्रातरमश्विना। मित्रमीमहे वरुणं स्वस्तये
हे मरुतों के पालक इन्द्र देव! दोनों अश्विनी कुमारों, मित्र और वरुण देव के निकट प्रौढ़ और शीत, आतप आदि के निवारक गृह को मङ्गल के लिए, हम आपसे माँगते हैं।[ऋग्वेद 8.18.20]
प्रौढ़ :: पूर्णतः बढ़ा हुआ, मध्य अवस्था को प्राप्त; adult, matured.
Hey nurturer of Marud Gan Indr Dev! We wish to have that house which is fully built up, protective from cold-winters and free from troubles-tensions, close to both Ashwani Kumars, Mitr and Varun Dev.
अनेहो मित्रार्यमन्नृवद्वरुण शंस्यम्। त्रिवरूथं मरुतो यन्त नश्छर्दिः
हे मित्र, अर्यमा, वरुण और मरुद्गणों आप लोग हिंसा रहित, पुत्रादि युक्त और स्तुत्य हैं। शीत, आतप और वर्षा से निवारण करने वाला गृह हमें प्रदान करें।[ऋग्वेद 8.18.21]
Hey Mitr, Aryma, Varun and Marud Gan, you are free from violence, have sons and are worshipable. Grant us a house which is free from cold, heat and rains. 


Contents of these above mentioned blogs are covered under copyright and anti piracy laws. Republishing needs written permission from the author. ALL RIGHTS ARE RESERVED WITH THE AUTHOR.
संतोष महादेव-धर्म विद्या सिद्ध व्यास पीठ (बी ब्लाक, सैक्टर 19, नौयडा)
skbhardwaj1951@gmail.com