Monday, February 29, 2016

SHRI KRASHN WORSHIP PRAYERS श्री कृष्ण आराधना

SHRI KRASHN WORSHIP PRAYERS 
श्री कृष्ण आराधना
CONCEPTS & EXTRACTS IN HINDUISM 
By :: Pt. Santosh Bhardwaj 
dharmvidya.wordpress.com hindutv.wordpress.com jagatgurusantosh.wordpress.com santoshhastrekhashastr.wordpress.com bhagwatkathamrat.wordpress.com santoshkipathshala.blogspot.com santoshsuvichar.blogspot.com santoshkathasagar.blogspot.com bhartiyshiksha.blogspot.com santoshhindukosh.blogspot.com
ॐ गं गणपतये नम:।
अक्षरं परमं ब्रह्म ज्योतीरूपं सनातनम्।
निराकारं स्वेच्छामयमनन्तजम्॥
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतुर्भुर्मा ते संगोऽस्त्वकर्मणि॥[श्रीमद्भगवद्गीता 2.47]

संतान गोपाल मंत्र :: भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करना निसंतान दंपत्तियों के लिए बेहद शुभ है। संतान बाल गोपाल मंत्र एक ऐसा ही मंत्र है जो निसंतान दंपत्तियों के लिए आशीर्वाद समान माना जाता है।
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः।
shrim hrim klim glaum devakisuta govinda vasudeva jagatpate
dehi me tanayam krishana tvamaham saranam gatah.
इस मंत्र का प्रतिदिन 108 जाप करने से जातक को संतान प्राप्ति अवश्य होती है। मंत्र जाप के साथ-साथ  शयन कक्ष में श्रीकृष्ण की बाल रूप की प्रतिमा रखना चाहिए। इस प्रतिमा की श्रद्धाभाव से पूजा करते हुए उन्हें लड्डू, माखन मिसरी का भोग लगाना चाहिए।
सर्वधर्मान् परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज।अहं त्वा सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुच॥ 
Sarvadharman parityajya mamekam Saranam vraja.
Aham tva sarvapapebhyo moksayisyami ma sucha.

नटवर नागर नंदा भजो रे मन गोविंदा
Natvar Nagar Nanda Bhajo Re Mun Govinda.
नटवर नागर नंदा, भजो रे मन गोविंदा।
सब देवोँ में देव बड़े हैं, श्याम बिहारी नंदा, भजो रे मन गोविंदा॥
सब सखिओं में राधा बड़ी हैं, जैसे तारों में चन्दा, भजो रे मन गोविंदा॥
सब देवोँ में राम बड़े हैं, जिन के सीता संगा, भजो रे मन गोविंदा॥
सब सखिओं में सीता बड़ी हैं, जैसे तारोँ में चंदा, भजो रे मन गोविंदा॥
सब देवोँ में शिव जी बड़े हैं, जिन की जटा में गंगा, भजो रे मन गोविंदा॥
सब देविओं में गौरा बड़ी हैं, जैसे तारोँ में चंदा, भजो रे मन गोविंदा॥

भगवान श्री कृष्ण के 108 नाम ::
(1). अचला :- भगवान।
(2). अच्युत :- अचूक प्रभु, या जिसने कभी भूल ना की हो।
(3). अद्भुतह :- अद्भुत प्रभु।
(4). आदिदेव :- देवताओं के स्वामी।
(5). अदित्या :- देवी अदिति के पुत्र।
(6). अजंमा :- जिनकी शक्ति असीम और अनंत हो।
(7). अजया :- जीवन और मृत्यु के विजेता।
(8). अक्षरा :- अविनाशी प्रभु।
(9). अम्रुत :- अमृत जैसा स्वरूप वाले।
(10). अनादिह :- सर्वप्रथम हैं जो।
(11). आनंद सागर :- कृपा करने वाले
(12). अनंता :- अंतहीन देव
(13).अनंतजित :- हमेशा विजयी होने वाले।
(14). अनया :- जिनका कोई स्वामी न हो।
(15). अनिरुध्दा :- जिनका अवरोध न किया जा सके।
(16). अपराजीत :- जिन्हें हराया न जा सके।
(17). अव्युक्ता :- माणभ की तरह स्पष्ट।
(18). बालगोपाल :- भगवान कृष्ण का बाल रूप।
(19). बलि :- सर्व शक्तिमान।
(20). चतुर्भुज :- चार भुजाओं वाले प्रभु।
(21). दानवेंद्रो :- वरदान देने वाले।
(22). दयालु :- करुणा के भंडार।
(23). दयानिधि :- सब पर दया करने वाले।
(24). देवाधिदेव :- देवों के देव
(25). देवकीनंदन :- देवकी के लाल (पुत्र)।
(26). देवेश :- ईश्वरों के भी ईश्वर। 
(27). धर्माध्यक्ष :- धर्म के स्वामी। 
(28). द्वारकाधीश :- द्वारका के अधिपति।
(29). गोपाल :- ग्वालों के साथ खेलने वाले।
(30). गोपालप्रिया :- ग्वालों के प्रिय
(31). गोविंदा :- गाय, प्रकृति, भूमि को चाहने वाले।
(32). ज्ञानेश्वर :- ज्ञान के भगवान
(33). हरि :- प्रकृति के देवता।
(34). हिरंयगर्भा :- सबसे शक्तिशाली प्रजापति।
(35). ऋषिकेश :- सभी इंद्रियों के दाता।
(36). जगद्गुरु :- ब्रह्मांड के गुरु। 
(37). जगदिशा :- सभी के रक्षक। 
(38). जगन्नाथ :- ब्रह्मांड के ईश्वर।
(39). जनार्धना :- सभी को वरदान देने वाले।
(40). जयंतह :- सभी दुश्मनों को पराजित करने वाले।
(41). ज्योतिरादित्या :- जिनमें सूर्य की चमक है।
(42). कमलनाथ :- देवी लक्ष्मी की प्रभु
(43). कमलनयन :- जिनके कमल के समान नेत्र हैं।
(44). कामसांतक :- कंस का वध करने वाले।
(45). कंजलोचन :- जिनके कमल के समान नेत्र हैं।
(46). केशव :- केशी-नामक दैत्य का वध करने वाले।
(47). कृष्ण :- सांवले रंग वाले।
(480. लक्ष्मीकांत :- देवी लक्ष्मी की प्रभु।
(49). लोकाध्यक्ष :- तीनों लोक के स्वामी।
(50). मदन :- प्रेम के प्रतीक।
(51). माधव :- ज्ञान के भंडार।
(52). मधुसूदन :- मधु-नामक दानवों का वध करने वाले।
(53). महेंद्र :- इन्द्र के स्वामी।
(54). मनमोहन :- सबका मन मोह लेने वाले।
(55). मनोहर :- बहुत ही सुंदर रूप रंग वाले प्रभु।
(56). मयूर :- मुकुट पर मोर-पंख धारण करने वाले भगवान।
(57). मोहन :- सभी को आकर्षित करने वाले।
(58). मुरली : बांसुरी बजाने वाले प्रभु।
(59). मुरली धर :- मुरली धारण करने वाले।
(60). मुरली मनोहर :- मुरली बजाकर मोहने वाले।
(61). नंद्गोपाल :- नंद बाबा के पुत्र।
(62). नारायण  :- सबको शरण में लेने वाले।
(63). निरंजन :- निष्पाप, बेदाग, Pure, uncontaminated, without collyrium. 
(64). निर्गुण :- जिनमें कोई अवगुण नहीं।
(65). पद्महस्ता :- जिनके  हाथ कमल की तरह हैं।
(66). पद्मनाभ :- जिनकी कमल के आकार की नाभि हो।
(67). परब्रह्मन :- परम सत्य।
(68). परमात्मा :- सभी प्राणियों के प्रभु।
(69). परमपुरुष :- श्रेष्ठ व्यक्तित्व वाले।
(70). पार्थसार्थी :- अर्जुन के सारथी।
(71). प्रजापती :- सभी प्राणियों के नाथ।
(72). पुंण्य :- निर्मल व्यक्तित्व।
(73). पुरुषोत्तम :- उत्तम पुरुष।
(74). रविलोचन :- सूर्य जिनका नेत्र है।
(75). सहस्राकाश :- हजार आंख वाले प्रभु।
(76). सहस्रजित :- हजारों को जीतने वाले।
(77). सहस्रपात :- जिनके हजारों पैर हों।
(78). साक्षी :- समस्त देवों के गवाह।
(79). सनातन :- जिनका कभी अंत न हो।
(80). सर्वजन :- सब कुछ जानने वाले।
(81). सर्वपालक :- सभी का पालन करने वाले।
(82). सर्वेश्वर :- समस्त देवों से ऊंचे।
(83). सत्यवचन :- सत्य कहने वाले।
(84). सत्यव्त :- श्रेष्ठ व्यक्तित्व वाले देव।
(85). शंतह :- शांत भाव वाले।
(86). श्रेष्ट :- महान।
(87). श्रीकांत :- अद्भुत सौंदर्य के स्वामी।
(88). श्याम :- जिनका रंग सांवला हो।
(89). श्यामसुंदर :- सांवले रंग में भी सुंदर दिखने वाले।
(90). सुदर्शन :- रूपवान।
(91). सुमेध :- सर्वज्ञानी।
(92). सुरेशम :- सभी जीव- जंतुओं के देव।
(93). स्वर्गपति :- स्वर्ग के राजा।
(94). त्रिविक्रमा :- तीनों लोकों के विजेता
(95). उपेंद्र :- इन्द्र छोटे के भाई।
(96). वैकुंठनाथ :- वैकुंठ निवासी-के रहने वाले।
(97). वर्धमानह :- जिनका कोई आकार न हो।
(98). वासुदेव :- सभी जगह विद्यमान रहने वाले।
(99). विष्णु :- भगवान विष्णु के स्वरूप।
(100). विश्वदक्शिनह :- निपुण और कुशल।
(101). विश्वकर्मा :- ब्रह्मांड के निर्माता
(102). विश्वमूर्ति :- पूरे ब्रह्मांड का रूप।
(103). विश्वरुपा :- ब्रह्मांड-हित के लिए रूप धारण करने वाले।
(104). विश्वात्मा :- ब्रह्मांड की आत्मा।
(105). वृषपर्व :- धर्म के भगवान।
(106). यदवेंद्रा :- यादव वंश के मुखिया।
(107). योगि :- प्रमुख गुरु।
(108). योगिनाम्पति :- योगियों के स्वामी।

कृष्णाय वासुदेवाय देवकी नन्दनाय च। नन्दगोप कुमाराय गोविन्दाय नमो नमः॥
Krashnay Vasudevay Devki Nandanay Cha; Nand-Gop Kumaray Govinday Namo Namah.
I repeatedly pray to Bhagwan Shri Krashn who is the son of Vasu Dev and Devki, Nand Gop & who him self is the almighty addresses to as Govind.
कस्तुरी तिलकम ललाटपटले, वक्षस्थले कौस्तुभम, नासाग्रे वरमौक्तिकम करतले, वेणु करे कंकणम। 
सर्वांगे हरिचन्दनम सुललितम, कंठे च मुक्तावलि, गोपस्त्री परिवेश्तिथो विजयते, गोपाल चूडामणी॥ 
Kasturi Tilakam Lalat Patale, Vakshah Sthale Kaustubham;
Nasagre Varmauktikam Karatale, Venu Kare Kankanam.
Sarvange Hari Chandanam Sulalitam, Kanthe Cha Muktavali;
Gopstree Parveshtitho Vijayate, Gopal Choodamani.
I repeatedly pray-bow before Bhagwan Shri Krashn who is adorned with the Sacred Marks of Kasturi (Musk) on His Forehead and Kaustubh Many-Jewel on His Chest. His Nose is decorated with the exquisite pearl, the Palms of His Hands are gently holding a beautiful Flute and the Hands themselves are beautifully decorated with Bracelets.
His Whole Body is smeared with Sandal Paste and His Neck is decorated with a Necklace of Pearls. Surrounded by the Cowherd Woman, Bhagwan Shri Krashn is shining in their middle in Celebration like a Jewel on the Head. I bow before you again & again.
This Mantr is used to invocation-please Bhagwan Shri Krashn. It should be recited in the morning & evening. It has to be chant in front of his idol-statue-picture with fully attention mind to get a peaceful and happiness life. One may cast a mental image and then recite the prayer-rhyme. 
Coconut fruits are offered to him while reciting this Mantr ::
Idam Falam May Dev Sthapit Pur-Tastav; Ten Me Safalanitti Bharavejanmani Janmani.
Beetle leaves are offered to him while reciting this Mantr इस मंत्र को पढ़ते हुए भगवान श्री कृष्ण को पान-बीड़ा समर्पण करना चाहिए :-
ॐ पूंगीफ़लं महादिव्यं नागवल्ली दलैर्युतम्। एला-चूर्णादि संयुक्तं ताम्बुलं प्रतिगृहयन्ताम्॥ 
Om Poongifalam Mahadivyam Nagvalle Dalairyutam; 
Ela-Choornadi Sanyuktam Tambulam Pratigrihayantam. 
Sandal wood paste is  offered to him while reciting this Mantr इस मंत्र को पढ़ते हुए बाल गोपाल भगवान श्री कृष्ण को चन्दन अर्पण करना चाहिए :-
ॐ श्रीखण्ड-चन्दनं दिव्यं गंधाढ़्यं सुमनोहरम्। विलेपन श्री कृष्ण चन्दनं प्रतिगृहयन्ताम्॥
Om Shrikhand-Chandanam Divyam Gandhadhyam Sumanoharam;
Vilepan Shri Krashn Chandanam Pratigrihayantam. 
Fragrant incense  is  offered to him while reciting this Mantr श्री कृष्ण की पूजा करते समय इस मंत्र को पढ़ते हुए उन्हें सुगन्धित धूप अर्पण करना चाहिए :-
वनस्पति रसोद भूतो गन्धाढ़्यो गन्ध उत्तमः। आघ्रेयः सर्व देवानां धूपोढ़्यं प्रतिगृहयन्ताम्॥ 
Vanaspati Rasod Bhooto Gandhaadhyo Gandh Uttamah;
Aaghreyah Sarv Devaanaam Dhoopodhyam Pratigrihayantaam. 
Sacred Thread  is  offered to him while reciting this Mantr इस मंत्र के द्वारा नंदलाल भगवान श्री कृष्ण को यज्ञोपवीत समर्पण करना चाहिए :-
नव-भिस्तन्तु-भिर्यक्तं त्रिगुणं देवता मयम्। उपवीतं मया दत्तं गृहाण परमेश्वरः॥ 
Nav-Bhistantu-Bhiryaktam Trigunam Mayam;
Upveetam Maya Dattam Grihan Parmeshwarah. 
Cloths are  offered to him while reciting this Mantr भगवान देवकी नंदन की पूजा के दौरान इस मंत्र को पढ़ते हुए श्री कृष्ण जी को वस्त्र समर्पण करना चाहिए :-
शति-वातोष्ण-सन्त्राणं लज्जाया रक्षणं परम्। देहा-लंकारणं वस्त्रमतः शान्ति प्रयच्छ में॥ 
Shati-Vatoshn-Santranam Lajjaya Rakshanam Param;
Deha-Lankaranam Vastramatah Shanty Prayachchha Men. 
Bhagwan Shri Krashn's status is immersed in honey while reciting this Mantr भगवान् श्री कृष्ण पूजा के दौरान इस मंत्र को पढ़ते हुए बाल गोपाल को शहद स्नान करना चाहिए :-
पुष्प रेणु समुद-भूतं सुस्वाद मधुरं मधु। तेज-पुष्टिकरं दिव्यं स्नानार्थं प्रतिगृहयन्ताम्॥ 
Pushp Renu Samud-Bhutam Suswaad Madhuram Madhu;
Tej-Pushtikaram Divyam Snaanartham Pratigrihayantaam.
While reciting this Mantr water is offered to Bhagwan Shri Krashn भगवान श्री कृष्ण की पूजा करते समय इस मंत्र के द्वारा उन्हें अर्घ्य समर्पण करना चाहिए :-
ॐ पालनकर्ता नमस्ते-स्तु गृहाण करूणाकरः। अर्घ्य च फ़लं संयुक्तं गन्धमाल्या-क्षतैयुतम्॥ 
Om Paalankartaa Namaste-Stu Grihaan Karunaakarah;
Arghya Ch Falam Sanyuktam Gandhmaalya-Kshataiyutam.
While reciting this Mantr seat-cushion is offered to Bhagwan Shri Krashn भगवान श्री कृष्ण के पूजा के दौरान इस मंत्र को पढ़ते हुए उन्हें आसन समर्पण करना चाहिए-
ॐ विचित्र रत्न-खचितं दिव्या-स्तरण-सन्युक्तम्। स्वर्ण-सिन्हासन चारू गृहिश्व भगवन् कृष्ण पूजितः॥ 
Om Vichitra Ratna-Khanchitam Divya-Staran-Sanyuktam;
Swarn-Singhasan Chaaru Grihishch Bhagvan Krishna Poojitah.
While reciting this Mantr Bhagwan Shri Krashn is invited to attend the prayer & bless the devotees इस मंत्र के द्वारा भगवान श्री कृष्ण का आवाहन करना चाहिए :-
ॐ सहस्त्र शीर्षाः पुरुषः सहस्त्राक्षः सहस्त्र-पातस-भूमिग्वं सव्वेत-सत्पुत्वायतिष्ठ दर्शागुलाम्। 
आगच्छ श्री कृष्ण देवः स्थाने-चात्र सिथरो भव॥ 
Om Sahastra Sheershah Purushah Sahastrakshah Sahastra-Paatas-Bhumigvam Savvet-Satputvaayatishth Darshaagulam;
Aagachchha Shri Krishna Devah Sthaane-Chaatra Sitharo Bhav.

श्री कृष्ण चालीसा
॥दोहा॥
बंशी शोभित कर मधुर, नील जलद तन श्याम। अरुण अधर जनु बिम्बा फल, नयन कमल अभिराम॥
पूर्ण इन्द्र, अरविन्द मुख, पिताम्बर शुभ साज। जय मनमोहन मदन छवि, कृष्णचन्द्र महाराज॥
॥चौपाई॥
जय यदुनन्दन जय जगवन्दन। जय वसुदेव देवकी नन्दन॥ 
जय यशुदा सुत नन्द दुलारे। जय प्रभु भक्तन के दृग तारे॥
जय नट-नागर नाग नथैया। कृष्ण कन्हैया धेनु चरैया॥
पुनि नख पर प्रभु गिरिवर धारो। आओ दीनन कष्ट निवारो॥
वंशी मधुर अधर धरी तेरी। होवे पूर्ण मनोरथ मेरो॥
आओ हरि पुनि माखन चाखो। आज लाज भारत की राखो॥
गोल कपोल, चिबुक अरुणारे। मृदु मुस्कान मोहिनी डारे॥
रंजित राजिव नयन विशाला। मोर मुकुट वैजयंती माला॥
कुण्डल श्रवण पीतपट आछे। कटि किंकणी काछन काछे॥
नील जलज सुन्दर तनु सोहे। छवि लखि, सुर नर मुनिमन मोहे॥
मस्तक तिलक, अलक घुंघराले। आओ कृष्ण बांसुरी वाले॥
करि पय पान, पुतनहि तारयो। अका बका कागासुर मारयो॥
मधुवन जलत अग्नि जब ज्वाला। भै शीतल, लखितहिं नन्दलाला॥
सुरपति जब ब्रज चढ़यो रिसाई। मसूर धार वारि वर्षाई॥
लगत-लगत ब्रज चहन बहायो। गोवर्धन नखधारि बचायो॥
लखि यसुदा मन भ्रम अधिकाई। मुख महं चौदह भुवन दिखाई॥
दुष्ट कंस अति उधम मचायो। कोटि कमल जब फूल मंगायो॥
नाथि कालियहिं तब तुम लीन्हें। चरणचिन्ह दै निर्भय किन्हें॥
करि गोपिन संग रास विलासा। सबकी पूरण करी अभिलाषा॥
केतिक महा असुर संहारयो। कंसहि केस पकड़ि दै मारयो॥
मात-पिता की बन्दि छुड़ाई। उग्रसेन कहं राज दिलाई॥
महि से मृतक छहों सुत लायो। मातु देवकी शोक मिटायो॥
भौमासुर मुर दैत्य संहारी। लाये षट दश सहसकुमारी॥
दै भिन्हीं तृण चीर सहारा। जरासिंधु राक्षस कहं मारा॥
असुर बकासुर आदिक मारयो। भक्तन के तब कष्ट निवारियो॥
दीन सुदामा के दुःख टारयो। तंदुल तीन मूंठ मुख डारयो॥
प्रेम के साग विदुर घर मांगे। दुर्योधन के मेवा त्यागे॥
लखि प्रेम की महिमा भारी। ऐसे श्याम दीन हितकारी॥
भारत के पारथ रथ हांके। लिए चक्र कर नहिं बल ताके॥
निज गीता के ज्ञान सुनाये। भक्तन ह्रदय सुधा वर्षाये॥
मीरा थी ऐसी मतवाली। विष पी गई बजाकर ताली॥
राना भेजा सांप पिटारी। शालिग्राम बने बनवारी॥
निज माया तुम विधिहिं दिखायो। उर ते संशय सकल मिटायो॥
तब शत निन्दा करी तत्काला। जीवन मुक्त भयो शिशुपाला॥
जबहिं द्रौपदी टेर लगाई। दीनानाथ लाज अब जाई॥
तुरतहिं वसन बने ननन्दलाला। बढ़े चीर भै अरि मुँह काला॥
अस नाथ के नाथ कन्हैया। डूबत भंवर बचावत नैया॥
सुन्दरदास आस उर धारी। दयादृष्टि कीजै बनवारी॥
नाथ सकल मम कुमति निवारो। क्षमहु बेगि अपराध हमारो॥
खोलो पट अब दर्शन दीजै। बोलो कृष्ण कन्हैया की जै॥
॥दोहा॥
यह चालीसा कृष्ण का, पाठ करै उर धारि। अष्ट सिद्धि नवनिधि फल, लहै पदारथ चारि॥
 भगवान् श्री हरी विष्णु जी पूर्णावतार भगवान कृष्ण की विधिपूर्वक अराधना करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्री कृष्ण जी को देवकी नंदन, वासुदेव, बालगोपाल के नाम से भी जाना जाता है। भगवान श्री कृष्ण की पूजा के दौरान इस मंत्र को पढ़ते हुए उन्हें नारियल फल समर्पण करना चाहिए :-
इदं फ़लं मया देव स्थापित पुर-तस्तव। 
तेन मे सफ़लानत्ति भरवेजन्मनि जन्मनि॥ 

    
Contents of these above mentioned blogs are covered under copyright and anti piracy laws. Republishing needs written permission from the author. ALL RIGHTS ARE RESERVED WITH THE AUTHOR. 

Saturday, February 27, 2016

DREAM ANALYSIS शुभाशुभ स्वप्न विचार

DREAM ANALYSIS
शुभाशुभ स्वप्न विचार
CONCEPTS & EXTRACTS IN HINDUISM
By :: Pt. Santosh Bhardwaj

dharmvidya.wordpress.com hindutv.wordpress.com santoshhastrekhashastr.wordpress.com bhagwatkathamrat.wordpress.com jagatgurusantosh.wordpress.com santoshkipathshala.blogspot.com santoshsuvichar.blogspot.com santoshkathasagar.blogspot.com bhartiyshiksha.blogspot.com santoshhindukosh.blogspot.com
ॐ गं गणपतये नम:।
अक्षरं परमं ब्रह्म ज्योतीरूपं सनातनम्।
निराकारं स्वेच्छामयमनन्तजम्॥
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतुर्भुर्मा ते संगोऽस्त्वकर्मणि॥
[श्रीमद् भगवद्गीता 2.47]
INAUSPICIOUS-BAD DREAMS :: Growth of straw and trees all over the body, except the naval, breaking of utensils made up of bronze (bell metal, brass) over the head, shaving of head, being naked, wearing of dirty-unclean cloths, drinking-massage-bathing in/with oil, rubbing-rapping of mud, falling from a height, marriage, enjoyment through music-films or other means, swinging, earning of lotus or iron, killing of snakes, wearing garlands made up of red flowers-application of sandal wood paste over the fore head, observation-seeing-spotting of trees laden with red flowers or Chandal (low caste Shudr earning through the last rites in cremation ground), riding pig-dog-ass-camel, eating the flash/meat of birds-Khichdi (boiled mixture of rice and pulses), entering mother's womb, riding-entering funeral pyre, breaking of flag, falling of Sun and Moon, visualization of disturbances in heavens-sky-space-earth, curse of Deities, Brahman, Priests, King, Rulers, Guru, dancing, singing, songs, instrumental music except Veena, drowning in river after a fall, bathing is water mixed with dung, mud, ink, embarrassing the unmarried-virgin girls, gay sex-intercourse, loss of own organs, vomiting-purging-laxative, moving towards south, suffering from some disease, loss of fruits, hole formation, piercing of metals, falling of house-building, sweeping of home, playing with demons-Dracula-Vaner (monkey)-Chandal, defeat, insult, trouble from the enemy, wearing of saffron coloured cloths or playing with saffron coloured cloths.
The impact of the events fore cast by the dream can be contained-controlled-restricted through bathing, honouring the Brahmans, Philosopher, scholars, Priests, carrying out Hawan-Agnihotr with Til-sesame seeds, prayers pertaining-devoted to the Almighty-Brahma, Vishnu & Mahesh, Sun & Moon, recitation of Shanti Mantr-Holi-sacred verses.
Dreams seen during 6-9 PM shows their impact with in one year, between 9-12 PM in 6 months , between 12-3 AM in 3 months and there after with in 15 days.
बुरे स्वप्न: नाभि के सिवाय शरीर के अन्य अंगों पर और तृण वृक्षों का उगना, कांसे के बर्तनों का सिर के ऊपर रख कर फोड़ा जाना, माथा-सिर मुंडाना, नग्न होना, मैले वस्त्र पहनना, तेल पीना-लगाना-नहाना, कीचड़ लपेटना, ऊँचे से गिरना, विवाह होना, संगीत-वाद्य-बाजे सुन कर दिल बहलाना, झूला-हिंडोले पर झूलना, पद्म और लोहे का उपार्जन, सर्पों को मारना, लाल फूलों की माला पहनना-लाल चन्दन का टीका लगाना, लाल फूल से लदे वृक्ष तथा चांडाल को देखना, सूअर-कुत्ता-गदहा-ऊँट पर चढ़ना, चिड़ियों का मांस भक्षण, खिचड़ी खाना, माता के गर्भ में प्रवेश, चिता पर चढ़ना, धवजा का टूटना, सूर्य व चंद्र का गिरना, दिव्य-अंतरिक्ष-भूलोक में उत्पात दिखाई देना, देवता-ब्राह्मण-राजा-गुरु-का कोप, नाचना-गाना-गीत-वीणा के सिवाय अन्य बाजों का स्वयं बजना, नदी में गिरकर नीचे जाना, गोबर-कीचड़-स्याही-मिले जल से स्नान करना, कुमारी कन्याओं का आलिंगन, पुरुषों का परस्पर मैथुन, अपने अंगों की हानि, वमन और विरेचन करना, दक्षिण दिशा की ओर जाना, रोग से पीड़ित होना, फलों की हानि, धातुओं का भेदन, घरों का गिरना, घरों में झाड़ू देना, पिशाच-राक्षस-वानर-चांडाल आदि के साथ खेलना, शत्रु से अपमानित-संकट ग्रस्त होना, गेरुए वस्त्र पहनना-गेरुए वस्त्र से खेलना। 
स्वप्न दोष की शांति के लिये स्नान, ब्राह्मणों का पूजन, तिलों का हवन, ब्रह्मा-विष्णु-महेश-सूर्य गण की पूजा, स्तुति पाठ तथा पुरुष सूक्त आदि का पाठ करना चाहिये। 
रात के पहले प्रहर में देखे गए स्वप्न एक वर्ष, दूसरे प्रहर के छः महीने में, तीसरे प्रहर के तीन माह में तथा चौथे प्रहर के स्वप्न पद्रह दिनों में ही फल दायक होते हैं।
Receipt of gold, cash, jewellery, currency, coins generally fore caste illness. Visualising/eating/spread over of excreta-dung brings money-wealth-possessions-promotion-financial gains, burning pyre brings money, wedding shows trouble, and eating-feast illustrates bad days ahead. Serpents warn to be careful from opponents.
A general rule is that if one feels happy-energetic-calm and cosy in the morning after a sound sleep and a dream, it's is good omen. It's auspicious. If one feels-witness restlessness, uneasiness if may yield otherwise. One should never be unnerved after witnessing a horrible terrifying dream. Remember the Almighty and go ahead with your daily routine. Dreams are warnings to guide the viewer.
In case one sees both auspicious and in auspicious dreams, he should consider the impact of the later dream. Having witnessed an auspicious dream, one should not sleep after that.
Riding an elephant, horse, bull is auspicious. Climbing over hill-mountain-hillock or a palace is auspicious. Watching trees laden with white flowers on earth or the sky is auspicious. Growth of straw or trees through the navel is auspicious. Greying of own hair in dream, growth of additional arms, heads is to yields excellent results.
Wearing of white coloured cloths-garlands is good. Holding of Sun/Moon/The flag of Indr-The King of Deities/angles is quite good, raising of flag, holding of water stream over head is good, witnessing bad condition of enemies is good, debate victory in war, eating kheer-pudding (-sweetened rice cooked in milk) is good, spreading-seeing of blood-bathing with blood, drinking of wine-alcohol-milk is good, uneasiness caused by striking with weapons, clean sky, milking of cow-buffalo-lioness-she elephant/horse through mouth are excellent dreams.
One who witness own crowing, happiness of Deities/ God/ Brahmns/ Philosophers/pouring of pious water by cows horns or from the moon, results in promotion to high positions. Own crowning, cutting of head, burning in the fire in the house, obtaining of the marks of kingdom, playing of Veena by self, too results in elevation to high positions-dignity-power.
One who witness king, elephant, horse, gold, oxen-bull, cows, in the last leg of the dream will find growth of his family. Riding ox, elephant, roof of palace, hill top or the tree will find favours. Weeping, pasting of ghee/excreta on body or intercourse with a discarded woman too, will experience favours through fortune.
एक ही रात में अशुभ व शुभ दोनों किस्म के स्वप्न देखने पर, बाद वाले स्वप्न का फल ही जानना चाहिये।
शुभ स्वप्न के बाद सोना उचित नहीं है।
स्वप्न में पर्वत, महल, हाथी, घोड़े और बैल पर चढना शुभ है। पृथ्वी या आकाश में सफ़ेद फूलों से भरे वृक्ष, नाभि से वृक्षों या तिनकों का उत्पन्न होना, अपनी भुजाएँ और मस्तक अधिक दिखाई देना, सर के बल पक जाना, उत्तम फल दायक है।
सफेद फूलों की माला और श्वेत वस्त्र धारण करना, सूर्य, चन्द्र व तारों को पकड़ना-परिमार्जन करना, इंद्र की ध्वजा का आलिंगन करना, ध्वजा को ऊँचा उठाना, पृथ्वी पर पड़ती जलधारा को अपने ऊपर रोकना, शत्रुओं की बुरी दशा देखना, वाद-विवाद, जुआ, संग्राम में विजय, खीर खाना, रक्त देखना, खून से नहाना, सुरा-शराब-दूध पीना, अस्त्रों से घायल होकर धरती पर छटपटाना, आकाश का स्वच्छ होना, गाय-भैंस-सिंहनी-हथिनी-घोड़ी को मुंह से दुहना आदि उत्तम स्वप्न हैं। 
देवता, ब्राह्मण और गुरुओं की प्रसन्नता, गौओं की सींग अथवा चंद्रमा से गिरे हुए जल के द्वारा अपना अभिषेक होना राज्य प्रदान करता है। अपना राज्याभिषेक होना, अपने मस्तक को कटा हुआ देखना, मरना, आग में पड़ना, गृह आदि में लगी आग के भीतर जलना, राज्य चिन्हों का प्राप्त होना, अपने हाथ से वीणा बजाना-भी राज्य दायक हैं। 
जो स्वप्न के अंतिम भाग में राजा, हाथी, घोडा, सुवर्ण, बैल तथा गाय को देखता है उसका परिवार-कुटुंब बढ़ता है। बैल, हाथी, महल की छत, पर्वत-शिखर तथा वृक्ष पर चढ़ना, रोना, शरीर में घी और विष्ठा, लग जाना, तथा अगम्या स्त्री के साथ समागम-शुभ स्वप्न हैं।[AGNI PURAN]\
One who observe a fast on the seventh of the month (Vikrami-Shak Samwat) after performing Yagy-Hawan, and goes to bed meditating of the Bhagwan Surya, witness a dream, the out come-result of it follows:
स्वप्न में सूर्योदय, चन्द्र, इंद्र ध्वज दिखाई दें, तो सभी उपलब्धियां-समृधियाँ प्राप्त होती हैं। माला पहने व्यक्ति, गाय या वंशी की आवाज, श्वेत कमल, चामर, दर्पण, सोना, तलवार, पुत्रप्राप्ति, रुधिर थोड़ा या अधिक निकलना या पान करना-ये स्वप्न ऐश्वर्य प्रदान करते हैं। घ्रताक्त प्रजापति के दर्शन से पुत्र प्राप्त होता है। 
स्वप्न में प्रशस्त वृक्ष पर चढ़े अथवा अपने मुँख में महिषी, गौ या सिंघनी का दोहन करे तो, शीघ्र ही ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। सोने या चांदी के पात्र में अथवा कमल पत्र में जो खीर खाता हो, उसे बल की प्राप्ति होती है।जुआ, वाद या युद्ध में विजय का जा स्वप्न देखता हो, वह सुख प्राप्त करता है। स्वप्न में जो अग्नि पान करता है, उसकी जठराग्नि की वृद्धि होती है। अपने अंग प्रज्वलित होते दिखाई देते हों और सिर में पीड़ा हो तो संपत्ति मिलती है। श्वेत वर्ण के वस्त्र, माला और प्रशस्त पक्षी के दर्शन शुभ होते हैं। देवता-आचार्य, गुरू, वृद्ध तथा तपस्वी स्वप्न में जो कहते हैं, वह सत्य होता है। स्वप्न में सिर का कटना अथवा फटना, पैरों में बेड़ी पहनना-राज्य प्राप्ति का संकेत है। स्वप्न में रोने से हर्ष की प्राप्ति होती है। घोड़ा, बैल, श्वेत कमल तथा श्रेष्ठ हाथी पर निडर चढ़ने से महान् ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। ग्रह, ताराओं का ह्रास देखे, पृथ्वी को उलट दे और पर्वतों को फेंके तो राज्य का लाभ होता है। पेट से आंत निकाले और उससे पेड़ को लपेटे, पर्वत, समुद्र तथा नदी को पार करे, तो अत्यधिक ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। सुन्दर स्त्री की गोद में बैठे और बहुत सी स्त्रियाँ आशीर्वाद दें, स्वप्न में शरीर को कीड़े-मकोड़े खायें, स्वप्न में स्वप्न का ज्ञान हो, अभीष्ट बात कहने और सुनने में आयें तथा मंगल दायक पदार्थों का दर्शन एवं प्राप्ति हो तो धन एवं आरोग्य का लाभ होता है। जिन स्वप्नों का फल राज्य व ऐश्वर्य की प्राप्ति है, यदि उन स्वप्नों को रोगी देखता है तो वह रोग मुक्त हो जाता है। 
इस प्रकार रात्रि में स्वप्न देख कर प्रात: काल राजा-ब्राह्मण-अथवा भोजक को सुनाना चाहिये। 
INAUSPICIOUS DREAMS AND REMEDY:: भगवान्‌ रुद्र और ब्रह्मा जी ने गणेश जी को ‘गणपति’ पद पर बिठाया और कर्मों में विघ्न डालनेका कार्य उन्हें सौंप रखा है। वे विघ्नेश विनायक जिस पर सवार होते हैं, उस पुरुष के लक्षण सुनो। वह स्वप्नमें बहुत अगाध जल में प्रवेश कर जाता है, मूँड मुडाये मनुष्योंको तथा गेरुआ वस्त्र धारण करनेवाले पुरुषोंको देखता है। कच्चा मांस खाने वाले ग्रुध्र आदि पक्षियों तथा व्याघ्र आदि पशुओंपर चढता है। एक स्थानपर चाण्डालों, गदहों और ऊँटोंके साथ उनसे घिरा हुआ बैठता है। चलते समय भी अपने आपको शत्रुओं से अनुगत मानता है, उसे ऐसा भान होता है कि शत्रु मेरा पीछा कर रहे हैं। (जाग्रत्‌ अवस्था में भी) उसका चित्त विक्षिप्त रहता है। उसके द्वारा किये हुए प्रत्येक कार्य का आरम्भ निष्फल होता है। वह अकारण खिन्न रहता है। विघ्न राज का सताया हुआ मनुष्य राजा का पुत्र होकर भी राज्य नहीं पाता। कुमारी कन्या अनुकूल पति नहीं पाती, विवाहिता स्त्री को अभीष्ट पुत्र की प्राप्ति नहीं होती। श्रीत्रिय को आचार्य पद नहीं मिलता, शिष्य स्वाध्याय नहीं कर पाता, वैश्य को व्यापार में और किसान को खेती में लाभ नहीं हो पाता। 
ऐसे पुरुषको किसी पवित्र दिन एवं शुभ मुहूर्तमें विधि पूर्वक स्नान कराना चाहिये। पीली सरसों पीस कर उसे घी से ढीला करे और उस मनुष्य के शरीर में उसीका उबटन लगाये। प्रियङ्गु, नाग केसर आदि सब प्रकार की ओषधियों और चन्द, अगुरु, कस्तूरी आदि सब प्रकार की सुगन्धित वस्तुओं को उसके मस्तक में लगाये। फिर उसे भद्रासन पर बिठाकर उसके लिये ब्राह्मणों से शुभ स्वस्तिवाचन (पुण्याह वाचन) कराये। अश्वशाला, गजशाला, वल्मीक (बाँबी), नदी सङ्गम तथा जलाशय से लायी हुई पाँच प्रकार की मिट्ट , गोरोचन, गन्ध (चन्दन, कुंकुम, अगुरु आदि) और गुग्गुल; ये सब वस्तुएँ जल में छोडे और उसी जल में छोड़े जो गहरे और कभी न सूखनेवाले जलाशय से एक रंग के चार नये कलशों द्वारा लाया गया हो। तदनन्तर लाल रंग के वृष भचर्म पर भद्रासन स्थापित करे। (इसी भद्रासन पर यजमान को बैठाकर ब्राह्मणों से पूर्वोक्त स्वस्तिवाचन कराना चाहिये। इसके सिवा स्वस्ति वाचनके अनन्तर जिनके पति और पुत्र जीवित हों, ऐसी सुवेश धारिणी स्त्रियों द्वारा मह्हल गान कराते हुए पूर्व दिशावर्ती कलश को लेकर आचार्य निम्नङ्कित मन्त्रसे यजमानका अभिषेक करे- 
सहस्त्राक्षं शतधारमृषिभि : पावनं कृतम्‌। तेन त्वामभिषिञ्चामि पावमान्य : पुनन्तु ते॥ 
जो सहस्त्रों नेत्रों अनेक प्रकारकी शक्तियों-से युक्त हैं, जिसकी सैकडों धाराएँ (बहुत से प्रवाह) हैं और जिसे महर्षियों ने पावन बनाया है, उस पवित्र जल से मैं तुम्हारा अभिषेक करता हूँ। पावमानी ऋचाएँ तथा यह पवित्र जल तुम्हें पवित्र करें (और विनायक जनित विघ्नकी शान्ति हो)।  
तदनन्तर दक्षिण दिशा में स्थित द्वितीय कलश लेकर नीचे लिखे मन्त्र को पढ़ते हुए अभिषेक करें :-
भगं ते वरुणो राजा भगं सुर्यो बृहस्पति:। 
भगमिन्द्रश्च वायुश्च भगं सप्तर्षयो ददु:॥ 
राजा वरुण, सूर्य, बृहस्पति, इन्द्र, वायु तथा सप्तर्षिगण तुम्हें कल्याण प्रदान करें।  
फिर तीसरा पश्चिम कलश लेकर निम्नाङ्कित मन्त्र से अभिषेक करे :- 
यत्ते केशेषु दौर्भाग्यं सीमन्ते यच्च मूर्धनि। 
ललाटे कर्णयोरक्ष्णोरापस्तद्‌ घ्नन्तु सर्वदा॥ 
तुम्हारे केशों में, सीमन्त में, मस्तक पर, ललाट में, कानों में और नेत्रों में भी जो दुर्भाग्य (या अकल्याण) है, वह सब सदा के लिये जल शान्त कर दे। 
तत्पश्चात्‌ चौथा कलश लेकर पूर्वोक्त तीनों मन्त्र पढकर अभिषेक करे। इस प्रकार स्नान करनेवाले यजमान के मस्तक पर बायें हाथ में लिये हुए कुशों को रख कर उस पर गूलर की स्रुवा से सरसों का तेल उठाकर डाले, उस समय निम्नाकित मन्त्र पढ़े  :- 
ॐ मिताय स्वाहा। ॐ संमिताय स्वाहा। ॐ शालाय स्वाहा। ॐ कटंकटाय स्वाहा। ॐ कूष्णाण्डाय स्वाहा। ॐ राजपुत्राय स्वाहा।  
मस्तकपर होमके पश्चात्‌ लौकिक अग्निमें भी स्थाली पाक की विधि से चरु तैयार करके उक्त छ : मन्त्रों से ही उसी अग्निमें हवन करे। फिर होम शेष चरु द्वारा बलि मन्त्रोंको पढकर इन्द्रादि दिक्‌पालोंको बलि भी अर्पित करे। तत्पश्चात्‌ कृताकृत आदि उपहार-द्रव्य भगवान्‌ विनायक को अर्पित करके उनके समीप रहनेवाली माता पार्वतीको भी उपहार भेंट करे। फिर पृथ्वी पर मस्तक रखकर :-
तत्पुरुषाय विद्महे। वक्रतुण्डाय धीमहि। तन्नो दन्ती प्रचोदयात्‌। 
इस मन्त्र से गणेश जी को और 
सुभगायै विद्महे। काममालिन्यै धीमहि। तन्नो गौरी प्रचोदयात। 
इस मन्त्र से अम्बिका देवी को नमस्कार करे। फिर गणेश जननी अम्बिका का उपस्थान करे। उपस्थान से पूर्व फूल और जल से अर्घ्य देकर दूर्वा, सरसों और पुष्प से पूर्व अञ्जलि अर्पण करे। उपस्थान का मन्त्र इस प्रकार है :- 
रूपं देहि यशो देहि भगं भगवति देहि में। 
पुत्रान्‌ देहि धनं देहि सर्वकामांश्च देहि में॥ 
भगवति! मुझे रूप दो, यश दो, कल्याण प्रदान करो, पुत्र दो, धन दो और सम्पूर्ण कामनाओं को पूर्ण करो।
माँ पार्वती का उपस्थान करके धूप, दीप, गन्ध, माल्य, अनुलेप और नैवेद्य आदिके द्वारा उमापति श्री भगवान्‌ शङ्कर की पूजा करे। तदनन्तर श्वेत वस्त्र धारण करके श्वेत चन्दन और मालासे अलंकृत हो ब्राह्मणों को भोजन कराये और गुरु को भी दक्षिणा सहित दो वस्त्र अर्पित करे। 
इस प्रकार विनायक की पूजा करके लक्ष्मी, शान्ति, पुष्टि, वृद्धि तथा आयु की इच्छा रखने वाले वीर्यवान्‌ पुरुष को ग्रहों की भी पूजा करनी चाहिये। सूर्य, सोम, मङ्गल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु तथा केतु, इन नवों ग्रहोंकी क्रमश: स्थापना करनी चाहिये। सूर्य की प्रतिमा ताँबे से, चन्द्रमा की रजत (या स्फटिक से), मङ्गल की लाल चन्दन से, बुध की सुवर्ण से, गुरु की सुवर्ण से, शुक्र की रजत से, शनि की लोहे से तथा राहु-केतु की सीसे से बनाये, इससे शुभ की प्राप्ति होती है अथवा वस्त्र पर उनके-उनके रंग के अनुसार वर्णक से उनका चित्र अङ्कित कर लेना चाहिये अथवा मण्डल बनाकर उनमें गन्ध (चन्दन, कुंकुम आदि) से ग्रहोंकी आकृति बना ले। ग्रहों के रंग के अनुसार ही उन्हें फूल और वस्त्र भी देने चाहिये। सब के लिये गन्ध, बलि, धूप और गुग्गुल देना चाहिये। प्रत्येक ग्रहके लिये ( अग्नि स्थापन पूर्वक) समन्त्रक चरु का होम करना चाहिये। 
‘आ कृष्णेन रजसा०’ इत्यादि सूर्य देवता के, ‘इमं देवा:०’ इत्यादि चन्द्रमा के, ‘अग्निर्मूर्धा दिव: ककुत्‌०’ इत्यादि मङ्गल के, ‘उदबुध्यस्व०’ इत्यादि मन्त्र बुध के, ‘बृहस्पते अति यदर्य:०’ इत्यादि मन्त्र बृहस्पति के, ‘अन्नात्‌ परिस्नुतो०, इत्यादि मन्त्र शुक्र के ‘ शन्नो देवी०’ इत्यादि मन्त्र शनैश्चर के, ‘काण्डात्‌ काण्डात’ इत्यादि मन्त्र राहु के और ‘केतुं कृण्वन्नकेतवे०’ 
इत्यादि मन्त्र केतु के हैं। आक, पलाश, खैर, अपामार्ग, पीपल, गूलर, शमी, दूर्वा और कुशा- ये क्रमश: सूर्य आदि ग्रहों की समिधा हैं। सूर्यादि ग्रहों में से प्रत्येक के लिये एक सौ आठ या अट्ठाईस बार मधु, घी, दही अथवा खीर की आहुति देनी चाहिये। गुड़ मिलाया हुआ भात, खीर, हविष्य (मुनि-अन्न), दूध मिलाया हुआ साठी के चावल का भात, दही-भात, घी-भात, तिल चूर्ण मिश्रित भात, माष (उडद) मिलाया हुआ भात और खिचडी, इनको ग्रह के क्रमानुसार विद्वान्‌ पुरुष ब्राह्मण के लिये भोजन दे। अपनी शक्ति के अनुसार यथा प्राप्त वस्तुओं से ब्राह्मणों का विधि पूर्वक सत्कार करके उनके लिये क्रमश: धेनु, शंख, बैल, सुवर्ण, वस्त्र, अश्व, काली गौ, लोहा और बकरा, ये वस्तुएँ दक्षिणा में दे। ये ग्रहों की दक्षिणाएँ बतायी गयी हैं। जिस-जिस पुरुषके लिये जो ग्रह जब अष्टम आदि दुष्ट स्थानों में स्थित हो, वह पुरुष उस ग्रह की उस समय विशेष यत्नपूर्वक पूजा करे। ब्रह्माजी ने इन ग्रहों को वर दिया है कि ‘जो तुम्हारी पूजा करें, उनकी तुम भी पूजा (मनोरथ पूर्ति पूर्वक सम्मान) करना। राजाओं के धन और जाति का उत्कर्ष तथा जगत्‌की जन्म-मृत्यु भी ग्रहोंके ही अधीन है। अत: ग्रह सभी के लिये पूजनीय हैं। जो सदा सूर्य देवकी पूजा एवं स्कन्द स्वामी को तथा महा गणपति को तिलक करता है, वह सिद्धि को प्राप्त होता है। इतना ही नहीं, उसे प्रत्येक कर्म में सफलता एवं उत्तम लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। जो मातृ याग किये बिना ग्रह पूजन करता है, उस पर मातृकाएँ कुपित होती हैं और उसके प्रत्येक कार्य में विघ्न डालती हैं। शुभ की इच्छा रखने वाले मनुष्यों को ‘वसो : पवित्रम्‌०’ इस मन्त्रसे वसुधारा समर्पित करके प्रत्येक माङ्गलिक कर्म में गौरी आदि मातृकाओं की पूजा करनी चाहिये। उनके नाम ये हैं- गौरी. पद्मा, शची, मेधा, सावित्री, विजया, जया, देवसेना, स्वधा, स्वाहा, मातृकाएँ, वैधृति, धृति, पुष्टि, ह्रष्टि और तुष्टि। इनके साथ अपनी कुल देवी और गणेश जी करे। वृद्धि के अवसरों पर इन सोलह मातृकाओं की अवश्य पूजा करनी चाहिये। इन सब की प्रसन्नताके लिये क्रमश: आवाहन, पाद्य, अर्घ्य, (आचमनीय), स्नान, (वस्त्र), चन्दन, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप, फल, नैवेद्य, आचमनीय, ताम्बूल, पूगीफल, आरती तथा दक्षिणा- ये उपचार समर्पित करने चाहिये। DREAM ANALYSIS शुभाशुभ स्वप्न विचार
Dreams are fore castes of future. There are instances when our present memory-daily routine turn into dreams. What we have gone through the day do appear in dreams. People who have stressed-strained out thoughts, affected-impressed us do constitute our dreams, as well.[BHAVISHY PURAN] 
AGNI PURAN :: Inauspicious-Bad Dreams: Growth of straw and trees all over the body, except the naval, breaking of utensils made up of bronze (bell metal, brass) over the head, shaving of head, being naked, wearing of dirty-unclean cloths, drinking-massage-bathing in/with oil, rubbing-rapping of mud, falling from a height, marriage, enjoyment through music-films or other means, swinging, earning of lotus or iron, killing of snakes, wearing garlands made up of red flowers-application of sandal wood paste over the fore head, observation-seeing-spotting of trees laden with red flowers or Chandal (low caste Shudr earning through the last rites in cremation ground), riding pig-dog-ass-camel, eating the flash/meat of birds-Khichdi (boiled mixture of rice and pulses), entering mother's womb, riding-entering funeral pyre, breaking of flag, falling of Sun and Moon, visualization of disturbances in heavens-sky-space-earth, curse of Deities, Brahmn, Priests, King, Rulers, Guru, dancing-singing-songs-instrumental music except Veena, drowning in river after a fall, bathing is water mixed with dung, mud, ink, embarrassing the unmarried/virgin girls, gay sex-intercourse, loss of own organs, vomiting-purging-laxative, moving towards south, suffering from some disease, loss of fruits, hole formation, piercing of metals, falling of house-building, sweeping of home, playing with demons, Dracula, Vaner (monkey), Chandal, defeat, insult, trouble from the enemy, wearing of saffron coloured cloths or playing with saffron coloured cloths. 
The impact of the events fore cast by the dream can be contained-controlled-restricted through bathing, honouring the Brahmns, Philosopher, Priests, carrying out Hawan-Agnihotr with Til, prayers pertaining-devoted to the Almighty-Brahma, Vishnu & Mahesh, Sun & Moon, recitation of Shanti Mantr-Holi-sacred verses.
Dreams seen during 6-9 PM shows their impact with in one year, between 9-12 PM in 6 months , between 12-3 AM in 3 months and there after with in 15 days.
बुरे स्वप्न: नाभि के सिवाय शरीर के अन्य अंगों पर और तृण वृक्षों का उगना, कांसे के बर्तनों का सिर के ऊपर रख कर फोड़ा जाना, माथा-सिर मुंडाना, नग्न होना, मैले वस्त्र पहनना, तेल पीना-लगाना-नहाना, कीचड़ लपेटना, ऊँचे से गिरना, विवाह होना, संगीत-वाद्य-बाजे सुन कर दिल बहलाना, झूला-हिंडोले पर झूलना, पद्म और लोहे का उपार्जन, सर्पों को मारना, लाल फूलों की माला पहनना-लाल चन्दन का टीका लगाना, लाल फूल से लदे वृक्ष तथा चांडाल को देखना, सूअर-कुत्ता-गदहा-ऊँट पर चढ़ना, चिड़ियों का मांस भक्षण, खिचड़ी खाना, माता के गर्भ में प्रवेश, चिता पर चढ़ना, धवजा का टूटना, सूर्य व चंद्र का गिरना, दिव्य-अंतरिक्ष-भूलोक में उत्पात दिखाई देना, देवता-ब्राह्मण-राजा-गुरु-का कोप, नाचना-गाना-गीत-वीणा के सिवाय अन्य बाजों का स्वयं बजना, नदी में गिरकर नीचे जाना, गोबर-कीचड़-स्याही-मिले जल से स्नान करना, कुमारी कन्याओं का आलिंगन, पुरुषों का परस्पर मैथुन, अपने अंगों की हानि, वमन और विरेचन करना, दक्षिण दिशा की ओर जाना, रोग से पीड़ित होना, फलों की हानि, धातुओं का भेदन, घरों का गिरना, घरों में झाड़ू देना, पिशाच-राक्षस-वानर-चांडाल आदि के साथ खेलना, शत्रु से अपमानित-संकट ग्रस्त होना, गेरुए वस्त्र पहनना-गेरुए वस्त्र से खेलना। 
स्वप्न दोष की शांति के लिये स्नान, ब्राह्मणों का पूजन, तिलों का हवन, ब्रह्मा-विष्णु-महेश-सूर्य गण की पूजा, स्तुति पाठ तथा पुरुष सूक्त आदि का पाठ करना चाहिये। 
रात के पहले प्रहर में देखे गए स्वप्न एक वर्ष, दूसरे प्रहर के छः महीने में, तीसरे प्रहर के तीन माह में तथा चौथे प्रहर के स्वप्न पद्रह दिनों में ही फल दायक होते हैं।
Receipt of gold, cash, jewellery, currency, coins generally forecasts illness. Visualising-eating-spread over of excreta-dung brings money-wealth-possessions-promotion-financial gains, burning pyre brings money, wedding shows trouble and eating-feast illustrates bad days ahead. Serpents warn to be careful from opponents.
A general rule is that if one feels happy-energetic-calm and cosy in the morning after a sound sleep and a dream, it's is good omen. It's auspicious. If one feels-witness restlessness, uneasiness if may yield otherwise. One should never be unnerved after witnessing a horrible terrifying dream. Remember the Almighty and go ahead with your daily routine. Dreams are warnings to guide the viewer.
In case one sees both auspicious and in auspicious dreams, he should consider the impact of the later dream. Having witnessed an auspicious dream, one should not sleep after that.
Riding an elephant, horse, bull is auspicious. Climbing over hill-mountain-hillock or a palace is auspicious.Watching trees laden with white flowers on earth or the sky is auspicious. Growth of straw or trees through the navel is auspicious. Graying of own hair in dream, growth of additional arms, heads is to yields excellent results.
Wearing of white coloured cloths-garlands is good. Holding of Sun/Moon/The flag of Indr-The King of Deities/angles is quite good, raising of flag, holding of water stream over head is good, witnessing bad condition of enemies is good, debate victory in war, eating kheer-
pudding (-sweetened rice cooked in milk) is good, spreading-seeing of blood-bathing with blood, drinking of wine-alcohol-milk is good, uneasiness caused by striking with weapons, clean sky, milking of cow-buffalo-lioness-she elephant/horse through mouth are excellent dreams.
One who witness own crowing, happiness of Deities/God/Brahmans/Philosophers/pouring of pious water by cows horns or from the moon, results in promotion to high positions. Own crowning, cutting of head, burning in the fire in the house, obtaining of the marks of kingdom, playing of Veena by self, too results in elevation to high positions-dignity-power.
One who witness king, elephant, horse, gold, oxen-bull, cows, in the last leg of the dream will find growth of his family. Riding ox, elephant, roof of palace, hill top or the tree will find favours. Weeping, pasting of ghee/excreta on body or intercourse with a discarded woman too, will experience favours through fortune.
एक ही रात में अशुभ व शुभ दोनों किस्म के स्वप्न देखने पर, बाद वाले स्वप्न का फल ही जानना चाहिये।
शुभ स्वप्न के बाद सोना उचित नहीं है।
स्वप्न में पर्वत, महल, हाथी, घोड़े और बैल पर चढना शुभ है। पृथ्वी या आकाश में सफ़ेद फूलों से भरे वृक्ष, नाभि से वृक्षों या तिनकों का उत्पन्न होना, अपनी भुजाएँ और मस्तक अधिक दिखाई देना, सर के बल पक जाना, उत्तम फल दायक है।
सफेद फूलों की माला और श्वेत वस्त्र धारण करना, सूर्य, चन्द्र व तारों को पकड़ना-परिमार्जन करना, इंद्र की ध्वजा का आलिंगन करना, ध्वजा को ऊँचा उठाना, पृथ्वी पर पड़ती जलधारा को अपने ऊपर रोकना, शत्रुओं की बुरी दशा देखना, वाद-विवाद, जुआ, संग्राम में विजय, खीर खाना, रक्त देखना, खून से नहाना, सुरा-शराब-दूध पीना, अस्त्रों से घायल होकर धरती पर छटपटाना, आकाश का स्वच्छ होना, गाय-भैंस-सिंहनी-हथिनी-घोड़ी को मुंह से दुहना आदि उत्तम स्वप्न हैं। 
देवता, ब्राह्मण और गुरुओं की प्रसन्नता, गौओं की सींग अथवा चंद्रमा से गिरे हुए जल के द्वारा अपना अभिषेक होना राज्य प्रदान करता है। अपना राज्याभिषेक होना, अपने मस्तक को कटा हुआ देखना, मरना, आग में पड़ना, गृह आदि में लगी आग के भीतर जलना, राज्य चिन्हों का प्राप्त होना, अपने हाथ से वीणा बजाना-भी राज्य दायक हैं। 
जो स्वप्न के अंतिम भाग में राजा, हाथी, घोडा, सुवर्ण, बैल तथा गाय को देखता है उसका परिवार-कुटुंब बढ़ता है। बैल, हाथी, महल की छत, पर्वत-शिखर तथा वृक्ष पर चढ़ना, रोना, शरीर में घी और विष्ठा, लग जाना, तथा अगम्या स्त्री के साथ समागम-शुभ स्वप्न हैं।
BHAVISHY PURAN :: One who observe a fast on the seventh of the month (Vikrami-Shak Samvat) after performing Yagy-Hawan and goes to bed meditating of the Bhagwan Surya, witness a dream, the out come-result of it follows.
स्वप्न में सूर्योदय, चन्द्र, इंद्र ध्वज दिखाई दें, तो सभी उपलब्धियां-समृधियाँ प्राप्त होती हैं। माला पहने व्यक्ति, गाय या वंशी की आवाज, श्वेत कमल, चामर, दर्पण, सोना, तलवार, पुत्र प्राप्ति, रुधिर थोड़ा या अधिक निकलना या पान करना-ये स्वप्न ऐश्वर्य प्रदान करते हैं। घ्रताक्त प्रजापति के दर्शन से पुत्र प्राप्त होता है। 
स्वप्न में प्रशस्त वृक्ष पर चढ़े अथवा अपने मुँख में महिषी, गौ या सिंघनी का दोहन करे तो, शीघ्र ही ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। सोने या चांदी के पात्र में अथवा कमल पत्र में जो खीर खाता हो, उसे बल की प्राप्ति होती है।जुआ, वाद या युद्ध में विजय का जा स्वप्न देखता हो, वह सुख प्राप्त करता है। स्वप्न में जो अग्नि पान करता है, उसकी जठराग्नि की वृद्धि होती है। अपने अंग प्रज्वलित होते दिखाई देते हों और सिर में पीड़ा हो तो संपत्ति मिलती है। श्वेत वर्ण के वस्त्र, माला और प्रशस्त पक्षी के दर्शन शुभ होते हैं। देवता-आचार्य, गुरू, वृद्ध तथा तपस्वी स्वप्न में जो कहते हैं, वह सत्य होता है। स्वप्न में सिर का कटना अथवा फटना, पैरों में बेड़ी पहनना-राज्य प्राप्ति का संकेत है। स्वप्न में रोने से हर्ष की प्राप्ति होती है। घोड़ा, बैल, श्वेत कमल तथा श्रेष्ठ हाथी पर निडर चढ़ने से महान् ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। ग्रह, ताराओं का ह्रास देखे, पृथ्वी को उलट दे और पर्वतों को फेंके तो राज्य का लाभ होता है। पेट से आंत निकाले और उससे पेड़ को लपेटे, पर्वत, समुद्र तथा नदी को पार करे, तो अत्यधिक ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। सुन्दर स्त्री की गोद में बैठे और बहुत सी स्त्रियाँ आशीर्वाद दें, स्वप्न में शरीर को कीड़े-मकोड़े खायें, स्वप्न में स्वप्न का ज्ञान हो, अभीष्ट बात कहने और सुनने में आयें तथा मंगल दायक पदार्थों का दर्शन एवं प्राप्ति हो तो धन एवं आरोग्य का लाभ होता है। जिन स्वप्नों का फल राज्य व ऐश्वर्य की प्राप्ति है, यदि उन स्वप्नों को रोगी देखता है तो वह रोग मुक्त हो जाता है। 
इस प्रकार रात्रि में स्वप्न देख कर प्रात: काल राजा-ब्राह्मण-अथवा भोजक को सुनाना चाहिये। 
स्वप्न फल :: नींद में स्वप्न भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। हर सपने का एक ख़ास संकेत-फल होता है। :: (1). आंखों में काजल लगाना :- शारीरिक कष्ट होना, (2). स्वयं के कटे हाथ देखना :- किसी निकट परिजन की मृत्यु, (3). सूखा हुआ बगीचा देखना :- कष्टों की प्राप्ति, (4). मोटा बैल देखना :- अनाज सस्ता होगा, (5). पतला बैल देखना :- अनाज महंगा होगा, (6). भेडिय़ा देखना :- दुश्मन से भय, (7). राजनेता की मृत्यु देखना :- देश में समस्या होना, (8). पहाड़ हिलते हुए देखना :- किसी बीमारी का प्रकोप होना, (9). पूरी खाना :-प्रसन्नता का समाचार मिलना, (10). तांबा देखना :- गुप्त रहस्य पता लगना, (11). पलंग पर सोना :- गौरव की प्राप्ति, (12). थूक देखना :- परेशानी में पडऩा, (13). हरा-भरा जंगल देखना :- प्रसन्नता मिलेगी, (14). स्वयं को उड़ते हुए देखना :- किसी मुसीबत से छुटकारा, (15). छोटा जूता पहनना :- किसी स्त्री से झगड़ा, (16). स्त्री से मैथुन करना :- धन की प्राप्ति, (17). किसी से लड़ाई करना :- प्रसन्नता प्राप्त होना, (18). लड़ाई में मारे जाना :- राज प्राप्ति के योग, (19).चंद्रमा को टूटते हुए देखना :- कोई समस्या आना, (20). चंद्रग्रहण देखना :- रोग होना, (21). चींटी देखना :- किसी समस्या में पढऩा, (22). चक्की देखना :- शत्रुओं से हानि, (23). दांत टूटते हुए देखना :- समस्याओं में वृद्धि, (24). खुला दरवाजा देखना :- किसी व्यक्ति से मित्रता होगी, (25). बंद दरवाजा देखना :- धन की हानि होना, (26). खाई देखना :- धन और प्रसिद्धि की प्राप्ति, (27). धुआं देखना :- व्यापार में हानि, (28). भूकंप देखना :- संतान को कष्ट, (29). सुराही देखना :- बुरी संगति से हानि, (30). चश्मा लगाना :- ज्ञान बढऩा, (31). दीपक जलाना :- नए अवसरों की प्राप्ति, (32). आसमान में बिजली देखना-कार्य :-व्यवसाय में स्थिरता, (33). मांस देखना :- आकस्मिक धन लाभ, (34). विदाई समारोह देखना :- धन-संपदा में वृद्धि, (35). टूटा हुआ छप्पर देखना :- गड़े धन की प्राप्ति के योग, (36). पूजा-पाठ करते देखना :- समस्याओं का अंत, (37). शिशु को चलते देखना :- रुके हुए धन की प्राप्ति, (38). फल की गुठली देखना :- शीघ्र धन लाभ के योग, (39). दस्ताने दिखाई देना :- अचानक धन लाभ, (40). शेरों का जोड़ा देखना :- दांपत्य जीवन में अनुकूलता, (41). मैना देखना-उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति, (42). सफेद कबूतर देखना :- शत्रु से मित्रता होना, (43). बिल्लियों को लड़ते देखना :- मित्र से झगड़ा, (44). सफेद बिल्ली देखना :- धन की हानि, (45). मधुमक्खी देखना :- मित्रों से प्रेम बढऩा, (46). खच्चर दिखाई देना :- धन संबंधी समस्या, (47). रोता हुआ सियार देखना :- दुर्घटना की आशंका, (48). समाधि देखना- : सौभाग्य की प्राप्ति, (49). गोबर दिखाई देना :- पशुओं के व्यापार में लाभ, (50). चूड़ी दिखाई देना :- सौभाग्य में वृद्धि, (51). दियासलाई जलाना- धन की प्राप्ति, (52). सीना या आंख खुजाना- धन लाभ, (53). सूखा जंगल देखना- परेशानी होना, (54- मुर्दा देखना- बीमारी दूर होना, (55). आभूषण देखना- कोई कार्य पूर्ण होना, (56). जामुन खाना- कोई समस्या दूर होना, (57). जुआ खेलना- व्यापार में लाभ, (58). धन उधार देना- अत्यधिक धन की प्राप्ति, (59). चंद्रमा देखना- सम्मान मिलना, (60). चील देखना :- शत्रुओं से हानि, (61). स्वयं को दिवालिया घोषित करना- व्यवसाय चौपट होना, (62). चिडिय़ा को रोते देखता :- धन-संपत्ति नष्ट होना, (63). चावल देखना :- किसी से शत्रुता समाप्त होना, (64). चांदी देखना :- धन लाभ होना, (65). दलदल देखना :- चिंताएं बढऩा, (66). कैंची देखना :- घर में कलह होना, (67). सुपारी देखना :- रोग से मुक्ति, (68). लाठी देखना:- यश बढऩा, (69). खाली बैलगाड़ी देखना :- नुकसान होना, (70). खेत में पके गेहूं देखना :- धन लाभ होना, (71). फल-फूल खाना :- धन लाभ होना, (72). सोना मिलना :- धन हानि होना, (73). शरीर का कोई अंग कटा हुआ देखना :- किसी परिजन की मृत्यु के योग, (74). कौआ देखना :- किसी की मृत्यु का समाचार मिलना, (75). धुआं देखना :- व्यापार में हानि, (76). चश्मा लगाना :- ज्ञान में बढ़ोत्तरी, (77). भूकंप देखना :- संतान को कष्ट, (78). रोटी खाना :- धन लाभ और राजयोग, (79). पेड़ से गिरता हुआ देखना :- किसी रोग से मृत्यु होना, (80). श्मशान में शराब पीना :- शीघ्र मृत्यु होना, (81). रुई देखना- निरोग होने के योग, (82). कुत्ता देखना :- पुराने मित्र से मिलन, (83). सफेद फूल देखना :- किसी समस्या से छुटकारा, (84). उल्लू देखना :- धन हानि होना, (85). सफेद सांप काटना :- धन प्राप्ति, (86). लाल फूल देखना :- भाग्य चमकना, ((87). नदी का पानी पीना :- सरकार से लाभ, (88). धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना :- यश में वृद्धि व पदोन्नति, (89). कोयला देखना :- व्यर्थ विवाद में फंसना, (90). जमीन पर बिस्तर लगाना- दीर्घायु और सुख में वृद्धि, (91). घर बनाना- प्रसिद्धि मिलना, (92). घोड़ा देखना :- संकट दूर होना, (93). घास का मैदान देखना :- धन लाभ के योग, (94). दीवार में कील ठोकना :- किसी बुजुर्ग व्यक्ति से लाभ, (95). दीवार देखना :- सम्मान बढऩा, (96). बाजार देखना :- दरिद्रता दूर होना, (97). मृत व्यक्ति को पुकारना :- विपत्ति एवं दु:ख मिलना, (98). मृत व्यक्ति से बात करना :- मनचाही इच्छा पूरी होना, (99). मोती देखना :- पुत्री प्राप्ति, (100). लोमड़ी देखना :- किसी घनिष्ट व्यक्ति से धोखा मिलना, (101). अनार देखना :- धन प्राप्ति के योग, (102). गढ़ा हुआ धन दिखाना :- अचानक धन लाभ, (103). सूखा अन्न खाना :- परेशानी बढऩा, (104). अर्थी देखना :- बीमारी से छुटकारा, (105). झरना देखना :- दु:खों का अंत होना, (106). बिजली गिरना :- संकट में फंसना, (107). चादर देखना :- बदनामी के योग, (108). जलता हुआ दीया देखना :- आयु में वृद्धि,(109). धूप देखना :- पदोन्नति और धनलाभ, (110). रत्न देखना :- व्यय एवं दु:ख, (111). चेक लिखकर देना :- विरासत में धन मिलना, (112). कुएं में पानी देखना :- धन लाभ, (113). आकाश देखना :- पुत्र प्राप्ति, (114). अस्त्र-शस्त्र देखना :- मुकद्में में हार, (115). इंद्रधनुष देखना :- उत्तम स्वास्थ्य, (116). कब्रिस्तान-श्मशान देखना :- समाज में प्रतिष्ठा, (117). कमल का फूल देखना :- रोग से छुटकारा, (118). सुंदर स्त्री देखना :- प्रेम में सफलता, (119). चूड़ी देखना :- सौभाग्य में वृद्धि, (120). कुआं देखना :- सम्मान बढऩा, (121). गुरु दिखाई देना :- सफलता मिलना, (122). गोबर देखना :- पशुओं के व्यापार में लाभ, (123). देवी के दर्शन करना :- रोग से मुक्ति, (124). चाबुक दिखाई देना :- झगड़ा होना, (125). चुनरी दिखाई देना :- सौभाग्य की प्राप्ति, (126). छुरी दिखना :- संकट से मुक्ति, (127). बालक दिखाई देना :- संतान की वृद्धि, (128). बाढ़ देखना :- व्यापार में हानि, (129). जाल देखना :- मुकद्में में हानि, (130). जेब काटना ;- व्यापार में घाटा, (131). चंदन देखना :- शुभ समाचार मिलना, (132). जटाधारी साधु देखना :- अच्छे समय की शुरुआत, (133). स्वयं की मां को देखना :- सम्मान की प्राप्ति, (134). फूलमाला दिखाई देना :- निंदा होना, (135). जुगनू देखना :- बुरे समय की शुरुआत, (136). टिड्डी दल देखना :- व्यापार में हानि, (137). डाकघर देखना :- व्यापार में उन्नति, (138). डॉक्टर को देखना :- स्वास्थ्य संबंधी समस्या, (139). ढोल दिखाई देना :- किसी दुर्घटना की आशंका, (140). सांप दिखाई देना :- धन लाभ, (141). तपस्वी दिखाई देना :- दान करना, (142). तर्पण करते हुए देखना ;- परिवार में किसी बुुजुर्ग की मृत्यु, (143). डाकिया देखना "- दूर के रिश्तेदार से मिलना, (144). तमाचा मारना- शत्रु पर विजय, (145). उत्सव मनाते हुए देखना :- शोक होना, (146). दवात दिखाई देना :- धन आगमन, (147). नक्शा देखना :- किसी योजना में सफलता, (148). नमक देखना ;- स्वास्थ्य में लाभ, (149). कोर्ट-कचहरी देखना :- विवाद में पडऩा, (150). पगडंडी देखना :- समस्याओं का निराकरण, (151). त्रिशूल देखना :- शत्रुओं से मुक्ति, (152). तारामंडल देखना :- सौभाग्य की वृद्धि, (153). ताश देखना ;- समस्या में वृद्धि, (154). तीर दिखाई देना :- लक्ष्य की ओर बढऩा, (155). सूखी घास देखना :- जीवन में समस्या, (156). भगवान शिव को देखना :- विपत्तियों का नाश, (157). किसी रिश्तेदार को देखना :- उत्तम समय की शुरुआत, (158). दंपत्ति को देखना- दांपत्य जीवन में अनुकूलता, (159). शत्रु देखना :- उत्तम धनलाभ, (160). दूध देखना :- आर्थिक उन्नति, (161). मंदिर देखना :- धार्मिक कार्य में सहयोग करना, (162). नदी देखना :- सौभाग्य वृद्धि, (163). नाच-गाना देखना :- अशुभ समाचार मिलने के योग, (164). नीलगाय देखना :- भौतिक सुखों की प्राप्ति, (165). नेवला देखना :- शत्रुभय से मुक्ति, (166). पगड़ी देखना :- मान-सम्मान में वृद्धि, (167). पूजा होते हुए देखना :- किसी योजना का लाभ मिलना, (168). फकीर को देखना :- अत्यधिक शुभ फल, (169). गाय का बछड़ा देखना :- कोई अच्छी घटना होना, (170). वसंत ऋतु देखना :- सौभाग्य में वृद्धि, (171). बिल्वपत्र देखना :- धन-धान्य में वृद्धि, (172). स्वयं की बहन देखना :- परिजनों में प्रेम बढऩा, (173). भाई को देखना :- नए मित्र बनना, (174). भीख मांगना :- धन हानि होना, (175). शहद देखना:- जीवन में अनुकूलता, (176). स्वयं की मृत्यु देखना :- भयंकर रोग से मुक्ति, (177). रुद्राक्ष देखना :- शुभ समाचार मिलना, (178). पैसा दिखाई देना :- धन लाभ, (179). स्वर्ग देखना :- भौतिक सुखों में वृद्धि, (180). पत्नी को देखना :- दांपत्य में प्रेम बढऩा, (181). स्वस्तिक दिखाई देना :- धन लाभ होना, (182). हथकड़ी दिखाई देना :- भविष्य में भारी संकट, (183). मां सरस्वती के दर्शन :- बुद्धि में वृद्धि, (184). कबूतर दिखाई देना :- रोग से छुटकारा, (185). कोयल देखना :- उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति, (186). अजगर दिखाई देना :- व्यापार में हानि, (187). कौआ दिखाई देना :- बुरी सूचना मिलना, (188). छिपकली दिखाई देना :- घर में चोरी होना, (189). चिडिय़ा दिखाई देना :- नौकरी में पदोन्नति, (190). तोता दिखाई देना :- सौभाग्य में वृद्धि, (191). भोजन की थाली देखना ;- धनहानि के योग, (192). इलाइची देखना :- मान-सम्मान की प्राप्ति, (193). खाली थाली देखना :- धन प्राप्ति के योग, (194). गुड़ खाते हुए देखना :- अच्छा समय आने के संकेत, (195). शेर दिखाई देना :- शत्रुओं पर विजय, (196). हाथी दिखाई देना :- ऐेश्वर्य की प्राप्ति, (197). कन्या को घर में आते देखना :- मां लक्ष्मी की कृपा मिलना, (198). सफेद बिल्ली देखना :- धन की हानि, (199). दूध देती भैंस देखना ;- उत्तम अन्न लाभ के योग, (200). चोंच वाला पक्षी देखना :- व्यवसाय में लाभ, (201). अंगूठी पहनना :- सुंदर स्त्री प्राप्त करना, (202). आकाश में उडऩा :- लंबी यात्रा करना, (203). आकाश से गिरना :- संकट में फंसना, (204). आम खाना :- धन प्राप्त होना, (205). अनार का रस पीना :- प्रचुर धन प्राप्त होना, (206). ऊँट को देखना :- धन लाभ, (207). ऊँट की सवारी :- रोगग्रस्त होना, (208). सूर्य देखना :- खास व्यक्ति से मुलाकात, (209). आकाश में बादल देखना :- जल्दी तरक्की होना, (210). घोड़े पर चढऩा :- व्यापार में उन्नति होना, (211). घोड़े से गिरना :- व्यापार में हानि होना, (212). आंधी-तूफान देखना ;- यात्रा में कष्ट होना, (213). दर्पण में चेहरा देखना :- किसी स्त्री से प्रेम बढऩा, (214). ऊँचाई से गिरना :- परेशानी आना, (215). बगीचा देखना :- खुश होना, (216). बारिश होते देखना :- घर में अनाज की कमी, (217). सिर के कटे बाल देखना :- कर्ज से छुटकारा, (218). बर्फ देखना :- मौसमी बीमारी होना, (219). बांसुरी बजाना :- परेशान होना, (220). स्वयं को बीमार देखना :- जीवन में कष्ट, (221). बाल बिखरे हुए देखना :- धन की हानि, (222). सुअर देखना :- शत्रुता और स्वास्थ्य संबंधी समस्या, (223). बिस्तर देखना :- धनलाभ और दीर्घायु होना, (224). बुलबुल देखना :- विद्वान व्यक्ति से मुलाकात, (225). भैंस देखना :- किसी मुसीबत में फंसना, (226). बादाम खाना :- धन की प्राप्ति, (227). अंडे खाना :- पुत्र प्राप्ति, (228). स्वयं के सफेद बाल देखना :- आयु बढ़ेगी, (229). बिच्छू देखना :- प्रतिष्ठा प्राप्त होगी, (230). पहाड़ पर चढऩा :- उन्नति मिलेगी, (231). फूल देखना :- प्रेमी से मिलन, (232). शरीर पर गंदगी लगाना ;- धन प्राप्ति के योग, (233). पिंजरा देखना :- कैद होने के योग, (234). पुल पर चलना :- समाज हित में कार्य करना, (235). प्यास लगना :- लोभ बढऩा, (236). पान खाना :- सुंदर स्त्री की प्राप्ति, (237). पानी में डूबना :- अच्छा कार्य करना, (238). तलवार देखना :- शत्रु पर विजय, (239). हरी सब्जी देखना :- प्रसन्न होना, (240). तेल पीना :- किसी भयंकर रोग की आशंका, (241). तिल खाना :- दोष लगना, (242). तोप देखना :- शत्रु नष्ट होना, (243). तीर चलाना :- इच्छा पूर्ण होना, (244). तीतर देखना :- सम्मान में वृद्धि, (245). स्वयं को हंसते हुए देखना ;- किसी से विवाद होना, (246). स्वयं को रोते हुए देखना- प्रसन्नता प्राप्त होना, (247). तरबूज खाते हुए देखना :- किसी से दुश्मनी होगी, (248). तालाब में नहाना :- शत्रु से हानि, (249). जहाज देखना :- दूर की यात्रा होगी, 250). झंडा देखना :- धर्म में आस्था बढ़ेगी, (251). धनवान व्यक्ति देखना :- धन प्राप्ति के योग।
शुभ स्वप्न और अच्‍छे शकुन का फल शीघ्र प्राप्ति के सरल उपाय :- घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे, औलाद सुखी-निरोग रहे इस उत्तम विचार से मनुष्य को शुभ स्वप्न दिखने पर यथासंभव तुरंत शुभ वस्तुओं का दान-पुण्य करना चाहिए। अशुभ स्वप्न और बुरे शकुन के संताप से मुक्ति एवं राहत पाने के लिए अत्यंत श्रद्धाभाव से उन वस्तुओं का विसर्जन करना चाहिए। स्वप्न दिखने पर अपने इष्ट के श्रीचरणों में नमन करना चाहिए। अपनी धार्मिक आस्था के अनुसार किसी धर्म स्थान-मंदिर आदि में जाकर भगवान् के श्री चरणों में नमन करना चाहिए। निम्न वस्तुओं को जल प्रवाह की ओर मुख करके विशेष दिन पर खास वस्तुएँ नदी आदि में विसर्जित करनी चाहियें। रविवार :- दलिया, गुड़, नारियल, लाल पुष्प। सोमवार :- चावल, चीनी, श्वेत पुष्प, नारियल, गुड़। 
मंगलवार :- लाल मसूर, नारियल, गुड़, गुलाबी फूल, तांबा। 
बुधवार :- साबुत मूंग, चांदी, हरे पत्ते, सब्जी, गुड़, नारियल।
गुरुवार :-चने की दाल, पीले पुष्प, हल्दी, गुड़, नारियल।
शुक्रवार :- श्वेत पुष्प, चावल, मिश्री, नारियल, धूप।
शनिवार :- नीले पुष्प, लोहा, गुड़, ना‍रियल।
प्रातःकाल उठने पर देखा हुआ स्वप्न अपने गुरुदेव (बड़े-बूढ़ों, माता-पिता) से बतला देना चाहिए। उनके न होने पर स्वयं साधक को अपने स्वप्न के भविष्य के विषय में विचार कर लेना चाहिए।
शुभाशुभ स्वप्न :: लिङ्ग चन्द्र और सूर्यकर बिम्ब, सरस्वती, गङ्गा, गुरु, लालवर्ण वाले समुद्र में तैरना, युद्ध में विजय, अग्नि का अर्चन, मयूर युक्त, हंस युक्त अथवा चक्र युक्त रथ पर बैठना, स्नान, संभोग, सारस की सवारी, भूमि लाभ, नदी, ऊँचे-ऊँचे महल, रथ, कमल, छत्र, कन्या, फलवान् वृक्ष, सर्प अथवा हाथी, दीया, घोड़ा, पुष्प, वृषभ और अश्व, पर्वत, शराब का घड़ा, ग्रह नक्षत्र, स्त्री, उदीयमान सूर्य अप्सराओं का दर्शन, लिपे-पुते स्वच्छ मकान पर, पहाड़ पर तथा विमान पर चढ़ना, आकाश यात्रा, मद्य पीना, माँस खाना, विष्टा का लेप, खून से स्नान, दही भात का भोजन, राज्यभिषेक होना (राज्य प्राप्ति), गाय, बैल और ध्वजा का दर्शन, सिंह और सिंहासन, शंख बाजा, गोरोचन, दधि, चन्दन तथा दर्पण इनका स्वप्न में दिखलायी पड़ना शुभ है।
तैल की मालिश किए पुरुष का, काला अथवा नग्न व्यक्ति का, गङ्गा, कौआ, सूखा वृक्ष, काँटेदार वृक्ष, चाण्डाल बडे कन्धे वाला पुरुष, तल (छत) रहित पक्ता महल इनका स्वप्न में दिखलाई पडना अशुभ है।
दुःस्वप्न की शात्नि के उपाय :: दुःस्वप्न दिखई पडने पर उसकी शान्ति करानी चाहिए। तदनन्तर एकाग्रमन से इष्टदेव के मन्त्र को जप करना चाहिए। 3 वर्ष तक जप करने वाले को विघ्न की संभावना रहती है, अतः विघ्न समूह की परवाह न कर अपने जप में तत्पर रहना चाहिए। अपने चित्त में विश्वस्त रहने वाला सिद्ध पुरुष चौथे वर्ष में अवश्य ही सिद्धि प्राप्त कर लेता है।
मन्त्र सिद्धि का लक्षण :: मन में प्रसन्नता आत्मसन्तोष, नगाङ्गे की ध्वनि, गाने की ध्वनि, ताल की ध्वनि, गन्धर्वो का दर्शन, अपने तेज को सूर्य के समान देखना, निद्रा, क्षुधा, जप करना, शरीर का सौन्दर्य बढना, आरोग्य होना, गाम्भीर्य, क्रोध और लोभ का अपने में सर्वथा अभाव, इत्यादि चिन्ह जब साधक को दिखाई पड़े तो मन्त्र की सिद्धि तथा देवता की प्रसन्नता समझनी चाहिए।[मन्त्र महोदधि  santoshsuvichar.blogspot.com]
 
Contents of these above mentioned blogs are covered under copy right and anti piracy laws. Republishing needs written permission from the author. ALL RIGHTS RESERVED WITH THE AUTHOR.

Tuesday, February 16, 2016

CLAM SHELLS FOR APPEASEMENT OF MAA LAKSHMI पीली कौड़ी

CLAM SHELLS FOR APPEASEMENT OF MAA LAKSHMI पीली कौड़ी

CONCEPTS & EXTRACTS IN HINDUISM 
By :: Pt. Santosh Bhardwaj
dharmvidya.wordpress.com hindutv.wordpress.com santoshhastrekhashastr.wordpress.com  bhagwatkathamrat.wordpress.com jagatgurusantosh.wordpress.com  santoshkipathshala.blogspot.com santoshsuvichar.blogspot.com    santoshkathasagar.blogspot.com   bhartiyshiksha.blogspot.com     santoshhindukosh.blogspot.com
Photoतंत्र तंत्र में प्राचीनकाल से ही कौड़ी को धन और बुद्धि दायक माना गया है। 
शुभ मुहूर्त देखकर दो पीली कौड़ी खरीद कर ले आयें। दैनिक कार्यों को करने के बाद महालक्ष्मी जी की अराधना करने के लिए तैयारी कर लें। महालक्ष्मी जी की प्रतिमा या तस्वीर रख लें और उसके सामने दोनों पीली कौड़ियों को रख दें। पूरे विधि-विधान से फूल, अगरबत्ती, धूप, गंध, अक्षत, भोग, रोली के साथ माँ लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा समाप्त करने के बाद पीली कौड़ियों को उठाकर अपनी जेब में रख लें ऐसा करने से आपके ऊपर हमेशा माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। 
Clam shells can grant wealth, wisdom and intelligence aided with prudence if worshipped methodically. Fetch 2 yellow Clam shells and prepare for the worship of Maa Bhagwati Lakshmi in an auspicious occasion-period-time, in consultation with the family priest-Pundit. An idol or picture of the deity has to be kept in front in North-East direction. Flowers, scents, rice, Kesar-saffron, coconut, Roli etc. should be kept ready for prayers. Dhoop, incense sticks have to be ignited.
Let the priest perform the Pooja. Perform-recite prayers related to Maa Lakshmi. After finishing worship keep yellow pennies-Clam shells in the pocket and keep raising it up to the grace of Goddess Lakshmi. Distribute Prasad amongest the visitors-participants in the Pooja. Give sufficient Dakshina to the Brahmn who performed the Pooja.