वैश्वानरं मनसाग्निं निचाय्या हविष्मन्तो अनुषत्यं स्वर्विदम्।
सुदानुं देवं रथिरं वसूयवो गीर्भी रण्वं कुशिकासो हवामहे॥
हम कुशिक गोत्रोद्भूत है। धन की अभिलाषा से हव्य को एकत्रित करते हुए भीतर ही भीतर वैश्वानर अग्नि देव को जानकर स्तुति द्वारा उन्हें बुलाते हैं। वे सत्य के द्वारा अनुगत है; स्वर्ग का विषय जानते हैं, यज्ञ का फल देते हैं, उनके पास रथ है, वे इसलिए वह यज्ञ में आते हैं।[ऋग्वेद 3.26.1]
हम कौशिक जन धन की इच्छा से हवि संगठित करते हुए, वैश्वानर अग्नि का आह्वान करते हैं। वे सत्य मार्ग गामी, स्वर्ग के संबंध में जानने वाले हैं। यज्ञ का फल देने वाले हैं। वे अपने रथ से अनुष्ठान स्थल को ग्रहण होते हैं।
We the members of Kaushik family-clan make offerings and invoke Vaeshwanar Agni for the sake of wealth, money. He is truthful, understands-knows the heaven, possess the charoite and grant the rewards for the Yagy. That's why, he visits the Yagy.
तं शुभ्रमग्निमवसे हवामहे वैश्वानरं मातरिश्वानमुक्थ्यम्।
बृहस्पतिं मनुषो देवतातये विप्रं श्रोतारमतिथिं रघुष्यदम्॥
आश्रय प्राप्ति और याजक गण के यज्ञ के लिए उन शुभ, वैश्वानर, मातरिश्वा ऋचा योग्य, यज्ञपति, मेधावी, श्रोता, अतिथि और क्षिप्रगामी अग्नि देव को हम बुलाते हैं।[ऋग्वेद 3.26.2]
क्षिप्रगामी :: त्वरित, फुर्तीला, तेज; quick, fast, nimble, agile.
उन उज्ज्वल रंग वाले वैश्वानर, विद्युत रूप यज्ञ में शरण ग्रहण करने के लिए आहूत करते हैं।
We invoke-invite Vaeshwanar Agni in our Yagy for seeking asylum under him. He is intelligent, enlightened, listener, guest, auspicious, quick and the deity of the Yagy.
We invoke you for our own protection and for the devotions of mankind, the radiant Agni, Vaeshwanar, the illuminator of the firmament-world, the adorable lord of sacred rites, the wise, the hearer of supplications, the guest of man, the quick-moving.
अश्वो न क्रन्दञ्जनिभिः समिध्यते वैश्वानरः कुशिकेभिर्युगेयुगे।
स नो अग्निः सुवीर्यं स्वश्व्यं दधातु रत्नममृतेषु जागृविः॥
हिनहिनाने वाले घोड़े के बच्चे जिस प्रकार से अपनी माता के द्वारा वर्द्धित होते हैं, उसी प्रकार प्रतिदिन वैश्वानर अग्नि कौशिकों के द्वारा वर्द्धित होते है। देवों में जागरूक अग्निदेव हमें उत्तम अश्व, उत्तम वीर्य और उत्तम धन प्रदान करें।[ऋग्वेद 3.26.3]
घोड़े का बच्चा :: colt, foal.
उच्च आवाज करने वाले अश्व का शिशु जैसे माता की शरण में वृद्धि पाता है। हे अग्नि देव! तुम देवताओं में चैतन्य हो। हमको उत्तम अश्व, पौरुष और श्रेष्ठ धन प्रदान करो।
The way the colt-foal is protected by its mother Vaeshwanar Agni is nursed by the Kaushiks. Let brilliant Agni Dev grant us horse, strength and excellent wealth.
प्र यन्तु वाजास्तविषीभिरग्नयः शुभे संमिश्लाः पृषतीरेयुक्षत।
बृहदुक्षो मरुतो विश्ववेदसः प्र वेपयन्ति पर्वतों अदाभ्याः॥
अग्रि रूप अश्व गण गमन करें; बली मरुतों के साथ मिलकर पृषती वाहनों को संयुक्त करें। सर्वज्ञ और अहिंसनीय मरुद्गण अधिक जलशाली और पर्वत समान मेघ को कम्पित करते हैं।[ऋग्वेद 3.26.4]
पृषत :: वायु का वाहन, पवन की सवारी; vehicle of Pawan-Vayu Dev.
अग्नि रूप अश्व, विद्वान मरुद्गण से संयुक्त हुए पृषती वाहनों को मिलावें। सर्वज्ञाता किसी के द्वारा भी हिंसित न होने वाले मरुद्गण जल राशि परिपूर्ण तथा पर्वत के समान बादल को कम्पायमान करते हैं।
Let the horses in the form-shape of Agni-fire move, along with the Marud Gan. Enlightened, non violent Marud Gan shake the clouds, like the mountains, possessing excess water.
अग्निश्रियो मरुतो विश्वकृष्टय आ त्वेषमुग्रमव ईमहे वयम्।
ते स्वानिनो रुद्रिया वर्षनिर्णिजः सिंहा न हेषक्रतवः सुदानवः॥
मरुद्रण अग्रि के आश्रित और संसार के आकर्षक है। उन्हीं मरुतों के दीप्त और उग्र आश्रय के लिए हम भली-भाँति याचना करते हैं। वर्षण रूप धारी, हरेवा (हिनहिनाना) शब्द कारी और सिंह के सदृश गरजने वाले मरुद्गण विशेष रूप से जल देते हैं।[ऋग्वेद 3.26.5]
हिनहिनाना :: हींसना; snort, neigh, horselaugh.
अग्नि के सहारे मरुत सागर को आकृष्ट करते हैं। हम उन्हीं मरुतों के उत्कृष्ट आश्रय की अभिलाषा करते हैं। वे वर्षा रूप वाले सिंह के समान गर्जनशील मरुद्गण जल दाता के रूप में विख्यात हैं।
Marud Gan dependent over the fire-Agni, attract the ocean. We desire-pray to seek asylum under these Marud Gan. Marud Gan who neigh-sound like the horse and roar like the lion specially, grant water-shower rains.
व्रातंव्रातं गणंगणं सुशस्तिभिरग्नेर्भामं मरुतामोज ईमहे।
पृषदश्वासो अनवभ्रराधसो गन्तारो यज्ञं विदथेषु धीराः॥
दल के दल और झुण्ड के झुण्ड स्तुति मंत्रों द्वारा हम अग्नि के तेज और मरुत् के बल
की याचना करते हैं। बिन्दु चिह्नित अश्व वाले और अक्षय धन-संयुक्त तथा धीर मरुद्गण हव्य के उद्देश्य से यज्ञ में जाते हैं।[ऋग्वेद 3.26.6]
अनेक श्लोकों द्वारा हम अग्नि के तेज और मरुदगण को शक्ति की अभिलाषा करते हैं। वे बिन्दु चिह्न वाले अश्व-युक्त मरुद्गण नष्ट न होने वाले धन के साथ हवि के लिए यज्ञ को प्राप्त होते हैं।
We request-pray for the strength-might of Agni Dev and Marud Gan, with the recitation of numerous-in bunches, Stuti Mantr (hymns meant for prayers). Patient Marud Gan, possessing spotted horses & imperishable wealth, come to the Yagy with the desire of offerings.
अग्निरस्मि जन्मना जातवेदा घृतं मे चक्षुरमृतं म आसन्।
अर्कस्त्रिधातू रजसो विमानोऽजत्रो धर्मों हविरस्मि नाम॥
मैं अग्नि या परब्रह्म जन्म से ही जातवेदा अथवा परतत्त्व-रूप हूँ। घृत अथवा प्रकाश ही मेरा नेत्र है। मेरे मुख में अमृत है। मेरे प्राण त्रिविध अर्थात् वायु, सूर्य, दीप्ति हैं। मैं अन्तरिक्ष को मापने वाला हूँ। मैं अक्षय उत्ताप हूँ। मैं हव्य रूप हूँ।[ऋग्वेद 3.26.7]
प्राण :: मार्मिकता, बड़ा जीवन बल, बड़ी जीवन-शक्ति, आत्मा, जी, जीव, व्यक्ति, रूह, जीवन काल, जन्म, जीव, जीवनी; life sustaining vital force, soul, vitality.
उत्ताप :: अत्यधिक गर्मी, दुःख; candescence, heat.
मैं अग्नि देव जन्म से ही मेधावी हूँ। अपने रूप को स्वयं प्रकट करता हूँ। रोशनी मेरी आँखें हैं। जिह्वा में अमृत है। मैं विविध प्राण परिपूर्ण एवं अंतरिक्ष का मापक हैं, मेरे तार का भी क्षय नहीं होता। मैं ही साक्षात हवि हूँ।
I am Agni or the Ultimate Almighty enlightened since birth. Ghee and light are my eyes. My mouth possess elixir-nectar. My vitals are air, Sun and aura. I measure the sky-universe. I am candescence, heat in the form of offerings.
त्रिभिः पवित्रैरपुपोद्ध्य १ र्कं हृदा मतिं ज्योतिरनु प्रजानन्।
वर्षिष्ठं रत्नमकृत स्वधाभिरादिद्द्यावापृथिवी पर्यपश्यत्॥
अन्तःकरण द्वारा मनोहर ज्योति को भली-भाँति जानकर अग्नि देव ने अग्नि, वायु, सूर्य रूप तीन पवित्र स्वरूपों से पूजनीय आत्मा को शुद्ध किया है। अग्नि देव ने अपने रूपों द्वारा अपने को अतीव रमणीय किया और दूसरे ही क्षण द्यावा-पृथ्वी को देखा।[ऋग्वेद 3.26.8]
सुन्दर ज्योति को मन से जानने वाले अग्निदेव ने अग्नि, पवन और सूर्य रूप धारण कर अपने को सक्षम बनाया। अग्नि ने इन रूपों में प्रकट होकर आकाश और पृथ्वी के दर्शन किये थे।
Agni Dev recognised the beautiful aura through his innerself and purified his soul by the three pious forms viz. fire, air and the Sun. Agni Dev; made himself very attractive and looked at sky & the earth immediately.
शतधारितुत् समक्षीयमाणं विपश्चितं पितरं वक्त्वानाम्।
मेळिं मदन्तं पित्रोरुपस्थे तै रोदसी पिपृतं सत्यवाचम्॥
शत (सौ) धार वाले स्त्रोत के तुल्य अविच्छिन्न प्रवाह वाले, विद्वान् पालक, वाक्यों का मेल कराने वाले माता-पिता की गोद में प्रसन्न और सत्य स्वरूप अग्नि को, हे द्यावा पृथ्वी! आप परिपूर्ण करें।[ऋग्वेद 3.26.9]
हे अम्बर-धरती! सौ धार वाले बादल की तरह अक्षुण, प्रवाह परिपूर्ण, मेधावी पोषणकर्त्ता, वाक्यों को मिलाकर बतलाने वाले, माता-पिता की गोद में हर्षित, सत्य स्वरूप अग्नि को परिपूर्ण करो।
Hey sky & earth! Replete the Agni, who is like the hundred branches of Strotr-clouds, enlightened, connecting sentences, truthful, happy in the lap of his parents.
मरुत्वतो अप्रतीतस्य जिष्णोरजूर्यतः प्र ब्रवामा कृतानि।
न ते पूर्वे मघवन्नापरासो न वीर्यं १ नूतनः कश्चनाप॥
हम याजक गण मरुद्वान् इन्द्र देव के कार्यों का वर्णन करते हैं। वे युद्ध से कभी पलायमान नहीं होते। वे जयनशील और जरा रहित हैं। हे इन्द्र देव! आपके पराक्रम को कोई पुरातन पुरुष नहीं जान पाया, उनके पीछे होने वाले भी नहीं जान पाये। और क्या, किसी नवीन ने भी आपके पराक्रम को प्राप्त नहीं किया।[ऋग्वेद 5.42.6]
We, the Ritviz describe-appreciate the endeavours of Indr Dev and his associates Marud Gan. They are winning and free from aging. Hey Indr Dev! Neither your preceder nor the next to them could ascertain-assess your valour-bravery. Any one next to them could not do so.
य ओहते रक्षसो देवष्वीतावचक्रेभिस्तं मरुतो नि यात।
यो वः शमींश शमानस्य निन्दात्तुच्छ्यान्कामान्करते सिष्विदानः॥
हे मरुतों! जो याजक देवयज्ञ में राक्षसों को बुलाता है अन्न, अश्व, कृषि आदि के द्वारा उत्पन्न भोग के लिए, जो अपने को क्लेश देता है और जो आपकी प्रार्थना करने वाले की निन्दा करता है, उस याजक को चक्र विहीन रथ द्वारा आप लोग अन्धकार में डुबो देते हैं।[ऋग्वेद 5.42.10]
Hey Marud Gan! The Ritviz who invite demons to the Yagy, torture himself for consumption of food grains, horses, agriculture and reproach-damn your worshipers, you remove excels from their charoite and put-shroud him under darkness.